फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्केट रेट अनुसार किया निमार्नण सामग्री के डीसी रेटों में बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्केट रेट अनुसार किया निर्माण सामग्री के डीसी रेटों में बदलाव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिला प्रशासन ने सरपंचों व ठेकेदारों की मांग पर निर्माण सामग्री में ईंटों सहित रेत, बजरी, कोरसेंट व सीमेंट के ब्लॉकों के लिए नया डीसी रेट घोषित कर दिया है। इसमें ईंटों की कीमतें बढ़ाकर 3700 से 4500 रुपये प्रति एक हजार कर दिया है। साथ ही रेत, बजरी, सीमेंट के ब्लॉकों सहित अन्य निर्माण सामग्री की कीमतों में भी मार्केेट रेट के अनुसार बदलाव किया है।

सरपंच कर रहे थे लंबे समय से मांग : जिले में सरपंच सहित शहरों में विकास कार्य करवाने में निर्माण सामग्री के डीसी रेट आड़े आ रहे थे। सरकारी रेट ईंटों के लिए 3700 रुपये प्रति एक हजार निर्धारित था। जबकि मार्केट रेट 4000 से लेकर 4500 रुपये प्रति एक हजार तक है। इसी तरह से ब्लॉकों की कीमतें भी मार्केट में ज्यादा थीं लेकिन उनका डीसी रेट कम निर्धारित था। जिसके चलते यदि कोई सरपंच या शहर में ठेकेदार गली या अन्य भवन निर्माण करवा रहा था तो उसे सरकार की ओर से ईंटों के लिए प्रति एक हजार 3700 डीसी रेट पर ही भुगतान करने की अनुमति है लेकिन मार्केेट रेट 4500 रुपये तक के लिए उसे पंचायत खाते से अधिक भुगतान करना पड़ रहा था। इसी के चलते अधिकतर गांवों व शहर में विकास कार्य लगभग ठप पड़े हुए हैं।
विज्ञापन


जिले भर में अटके हैं करीब 50 करोड़ रुपये के विकास कार्य : जिले भर में करीब 50 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य अटके हुए हैं। अकेले गुहला हलका के गांवों में 7 से 8 करोड़ रुपये के काम गांवों में अटके हुए हैं। यही हाल अन्य ब्लॉकों व नगर पालिका सहित कैथल नगर परिषद का है।

चार बार आमंत्रित किए टेंडर, एक भी ठेकेदार ने आवेदन नहीं किया : नगर परिषद कैथल द्वारा करीब 3 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लिए 4 बार टेंडर आमंत्रित किए गए। लेकिन एक भी ठेकेदार ने टेंडर नहीं भरा। जिसका एक बड़ा कारण निर्माण सामग्री की कीमतें बताई जा रही थीं।

नई संशोधित कीमतों को दी मंजूरी, ईंटों की कीमतें 4500 : जिला प्रशासन ने नई संशोधित कीमतों को मंजूरी दे दी है। मार्केट रेट करीब 4500 रुपये प्रति एक हजार है, अब प्रशासन ने डीसी रेट में भी 4500 रुपये प्रति एक हजार को मंजूरी दे दी है।

ये हैं संशोधित कीमतें
नाम पहले अब
सीमेंट ब्लॉक
की कीमत 8.50 9 रुपये
वाइब्रेटर ब्लॉक 10 11 रुपये
80 एमएम 11.50 13.50
ईंटों का रेट 3700 4500
स्टोन मेटल 3300 3500
बजरी 3300 3650
स्टोन डस्ट 3300 3600
कोरसेंट 4000 4000

मुख्यमंत्री से की थी मांग, राहत मिलेगी : सरपंच एसोसिएशन के प्रधान गज्जन सिंह ने कहा कि सरपंचों को विकास कार्य करवाने में काफी दिक्कतें आ रही थीं। साथ ही हर विभाग की यही स्थिति है। जब मार्केट में 4500 रुपये प्रति एक हजार तक ईंटें मिल रही हैं तो डीसी रेट के अनुसार 3700 रुपये प्रति एक हजार में ईंटों की खरीद कैसे हो सकती है। अब तक जो भी काम हुए, उनमें सरपंचों को पंचायती खातों में से अतिरिक्त राशि खर्च करनी पड़ी। निर्माण सामग्री की कीमतें ज्यादा होने के कारण सड़कें, गलियां, नालियां, भवन निर्माण सहित तमाम कार्य रुके हुए थे। स्वयं मुख्यमंत्री से मांग की थी। सरपंचों ने मुख्यमंत्री जी से भी मांग की थी। कैथल प्रशासन में डीसी, एडीसी सहित डीडीपीओ महोदय ने सरपंचों की बात मान कर विकास कार्य करवाने का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। इस फैसले से करीब 50 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को जिले भर में गति मिलेगी।
विज्ञापन


जिलास्तरीय कमेटी में मार्केट रेट की स्थिति पर विचार-विमर्श कर निर्माण सामग्री के नए डीसी रेट को मंजूरी दे दी है। इससे विकास कार्य हो सकेंगे। शहर एवं गांवों में गुणवत्तापूर्वक विकास कार्य करवाए जाएंगे।
कैप्टन शक्ति सिंह, एडीसी, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें