ढांडा खेड़ी ने सालवन को हराया
अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। बीपीएन स्कूल की स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा खेल दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से 150 टीमों ने भाग लिया। खेल प्रतियोगिता में स्कूल प्रबंधक कमेटी के सदस्य अनिल ढुल व रणबीर राविश, जोगेंद्र राविश ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने बताया कि प्रथम आने वाली टीम को 5100 रुपये, द्वितीय स्थान आने वाली टीम को 3100 रुपये व तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 2100 रुपये का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नेशनल कबड्डी में पहले दिन 50 किलो भार वर्ग में ढांडा खेड़ी व बला सालवन के बीच मैच हुआ जिसमें ढांडा खेड़ी की टीम प्रथम रही। दूसरा चहूडपुर व रिडाना के बीच हुआ, जिसमें रिड़ाना की टीम विजयी रही। सोनीपत व हिसार के बीच मैच हुआ जिसमें सोनीपत की टीम प्रथम रही। भिवानी व सिरसा के बीच हुआ जिसमें भिवानी की टीम प्रथम रही। सेरधा व राजौंद की बीच हुआ जिसमें राजौंद की टीम विजयी रही। इस दौरान राजेश, पवन, अमित कुमार, जोगेंद्र सिंह, पाला, सुमित कुमार, प्रदीप कुमार सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।