फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर 20 अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर 20 अतिरिक्त बसें
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। भाई बहन के पावन पर्व रक्षाबंधन पर सरकार द्वारा बसों के किराये में माफी के बाद सुविधा के लिए डिपो ने कमर कस ली है। विभाग ने 20 अतिरिक्त बसों को चलाने का एलान किया है। अबकी बार रक्षाबंधन पर हरियाणा रोडवेज की बसों में पूरे हरियाणा सहित दिल्ली-चंडीगढ़ व पंजाब तक 24 घंटे की बजाय 36 घंटे की निशुल्क सेवा बहनों की दी जाएगी। रक्षाबंधन सात अगस्त को है। लेकिन यह सेवा एक दिन पहले छह अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी। वहीं 36 घंटों के हिसाब से सात अगस्त को रात के 12 बजे तक बहनों व उनके साथ 15 साल तक के बच्चों के लिए यह सेवा रहेगी।
रोडवेज जीएम रामकुमार ने बताया कि कैथल डिपो के बेड़े में कुल 142 बसें है। लेकिन 20 बसें किसी न किसी कमी के चलते चलने में असमर्थ है। उन्होंने वर्कशॉप में इन बसों को जल्द ठीक करने के आदेश जारी कर दिए हैं। डिपो में मौजूद सभी बसों को रक्षाबंधन से पहले चला दिया जाएगा।
विज्ञापन


बहनों को बैठने के लिए सीट सुनिश्चित करेंगे कर्मचारी : जीएम ने बताया कि डिपो की सभी 140 बसों में बहनों को बैठने की सुविधा दी जाए इस पर पूरा ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए विभाग में कार्यरत 20 स्टैंड इंचार्ज की ड्यूटी लगाई जाएगी जो बसों में व्यवस्था बनाने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

चालकों व परिचालकों की छुट्टी रद्द : जीएम ने बताया कि रक्षा बंधन पर बसों में महिलाओं की फ्री यात्रा को देखते सभी चालकों व परिचालकों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। ताकि बसों को चलाने में विभाग को किसी भी प्रकार की परेशानी का समाना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें