फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर सड़कों पर चलने को मजबूर हुडावासी

विज्ञापन
विज्ञापन
जर्जर सड़कों पर चलने को मजबूर हुडावासी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मानसून दस्तक दे चुका है लेकिन हुडा की सड़कों की हालत में सुधार नहीं हो रहा है। सेक्टरों में थोड़ी सी बारिश होने पर सड़क पर पानी बहने लगता है। जलभराव होने के कारण कॉलोनिवासियों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। शिकायत के बावजूद प्रशासन हुडावासियों की कोई सुध नहीं ले रहा है।
हुडावासी अमित रविश ने बताया कि हुडा का सेक्टर 19 हो या 20 सभी जगह सड़कों की हालत काफी दयनीय है। जिस कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को भी काफी कठिनाइयां को झेलना पड़ता है। इस पर न हुडा प्रशासन कोई ध्यान दे रहा है और न ही नगर परिषद।
विज्ञापन

हुडावासी मनोज ने बताया कि हुडा के नियमानुसार सेक्टरों में हर पांच वर्षों के अंतराल के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। जिस कारण हुडा की सड़कों पर हर समय जलभराव की स्थिति रहती है।
हुडावासी करतार सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष हुडा की सड़कों की मरम्मत के लिए पैचवर्क के लिए 10 लाख के टेंडर के मुताबिक कार्य करवाया गया था। लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के कारण यह पैचवर्क भी कामयाब नहीं हुआ है। जिस कारण दोबारा से सड़कों की हालत खस्ता हो गई है।
करीब 9 करोड़ रुपये का प्रस्ताव डाला
हुडा वेलफेयर एसोसिएशन के वरिष्ठ उप प्रधान भीम सेन अग्रवाल ने बताया कि नगर परिषद द्वारा बैठक में करीब 9 करोड़ रुपये का प्रस्ताव डाला गया है। जिसके तहत सड़कों के निर्माण कार्य शुरू किया जाना है। लेकिन अभी तक इस पर कमेटी की ओर से कोई कार्य नहीं हुआ है।
विज्ञापन


एक करोड़ रुपये के टेंडर लगाए
हुडा सेक्टरों की सड़कों के निर्माण के लिए नगर परिषद की ओर से करीब एक करोड़ रुपये के टेंडर लग चुके हैं। जिस पर जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। प्रस्ताव में डाली गई मांगों पर कमेटी सरकार से अनुमति मिलने के बाद इसके टेंडर लगा देगी। जिसके बाद सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जिससे हुडावासियों की समस्या का समाधान होगा।
विक्रम सिंह, ईओ, नगर परिषद, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें