फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर में मिला 50 वर्षीय महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सोंगरी-कमालपुल मार्ग पर सौंगरी माइनर में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने किठाना पुलिस को सूचना दी। जिससे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए आसपास सूचना दी। पता चलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए कैथल भेज दिया है।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार ने बताया कि उन्हें सिंचाई विभाग के कर्मचारियों से सूचना मिली थी कि एक 50 वर्षीय महिला का शव सौंगरी माइनर में पड़ा है। इस पर पुलिस टीम के साथ वे मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया और जांच के लिए आसपास सूचना दी। सूचना पाकर थाना प्रभारी जयबीर सिंह व डीएसपी रविंद्र सागवान भी मौके पर पहुंच गए। बाद में महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। महिला मानसिक रूप से परेशान बताई गई। इस बारे में महिला के पति राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। जिसका इलाज करनाल से चल रहा था। बुधवार को शाम 4 बजे से ही वह लापता थी जिसकी चप्पल बस्ती झील पर मिली थी। वह उसे कल से ही लगातार ढूंढने में लगे हुए थे। सूचना मिली कि एक महिला का शव सौंगरी माइनर में मिलने की सूचना पाकर वे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भिजवाया, जिसे बाद में परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें