गुहला-चीका। समाजसेवी संस्था नेशनल इंटीग्रेटिड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिवट्स (निफा) की जिला इकाई ने कैथल रोड स्थित गोयल अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया। इसमें 50 लोगों ने रक्तदान किया। कैथल निफा के जिलाध्यक्ष भीम कौशिक ने बताया कि रेडक्रॉस सोसाइटी शाखा के सहयोग से इसका आयोजन किया गया। सीड़ा तोमर खाप के प्रवक्ता हरजिंद्र नंबरदार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर लखविंदर सिंह, ब्लॉक समिति सदस्य हरदीप पूनिया, डॉ. आरके गोयल, सागर भारद्वाज, सुमित कुमार मौजूद रहे। संवाद