संवाद न्यूज एजेंसी।
कैथल। खेल विभाग हरियाणा की ओर से जारी पत्र के अनुसार पंचकूला सहित विभिन्न जिलों में होने वाले राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ ओपन कैटेगरी 24 खेलों में करवाने को निर्णय लिया गया है। इन
खेलों में जिले के 492 खिलाड़ी हिस्सा लेकर अपना दमखम दिखाएंगे। सभी खिलाड़ी अभ्यास में जुटे हैं।
जिला खेल अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि खेल विभाग से जारी पत्र के अनुसार दो चरणों में खेल महाकुंभ का आयोजन होना है। इनमें पहले चरण में 26 से 28 जुलाई तक जींद, अंबाला, कुरुक्षेत्र व फरीदाबाद जिलोंं में विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। जींद में 35 लड़के व लड़कियां कुश्ती की अलग-अलग स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगए। अंबाला जिले में 64 लड़के व लड़कियां हिस्सा लेंगे। तैराकी में 21 लड़के व सात लड़कियां, जिमनास्टिक में सात लड़के व 11 लड़कियां, फुटबॉल में 18 लड़कियां खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
इसी प्रकार कुरुक्षेत्र जिले में 72 लड़के व लड़कियां भाग लेंगी। इसमें साइकिलिंग में आठ लड़के व आठ लड़कियां शामिल होंगी। जूडो में सात लड़के व सात लड़कियां। हॉकी में 18 लड़के।
वॉलीबॉल में 12 लड़के व 12 लड़कियां अपना दमखम दिखाएंगी। फरीदाबाद में जिले के 37 लड़के व लड़कियां हिस्सा लेंगी वहीं निशानेबाजी में छह लड़के व पांच लड़कियां शामिल होंगी। ताईक्वांडो में 15 लड़के व 11 लड़कियां खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे।
वहीं, दूसरे चरण में एक से तीन अगस्त तक पंचकूला, करनाल, गुरुग्राम व अंबाला जिले में होंगे। पंचकूला में 70 लड़के व लड़कियां भाग लेंगी। बैडमिंटन में तीन लड़के और चार लड़कियां हिस्सा लेंगी। बॉस्केटबॉल में जहां 12 लड़के व 12 लड़कियां शामिल होंगी वहीं हॉकी में 18 लड़कियां शामिल होंगी। मुक्केबाजी में 10 लड़के व 10 लड़कियां अपना दमखम दिखाएंगी। इसी प्रकार करनाल में 89 लड़के व लड़कियां विभिन्न खेलों में हिस्सा लेंगे। इनमें क्याकिंग, क्योइंग, सलालम में पांच लड़के। तलवारबाजी में छह लड़के व छह लड़कियां शामिल हैं। हैंडबॉल में 16 लड़के व 16 लड़कियां। टेनिस में पांच लड़के और पांच लड़कियां। क्रिकेट में 15 लड़के व 15 लड़कियां। गुरुग्राम में 87 लड़के व लड़कियां भाग लेंगी। तीरांदाजी में आठ लड़के व तीन लड़कियां। एथलेटिक्स में 28 लड़के व 24 लड़कियां। कबड्डी सोहना में 12 लड़के व 12 लड़कियां। अंबाला में 38 लड़के व लड़कियां भाग लेंगी। टेबल टेनिस में पांच लड़के व पांच लड़कियां। भारत्तोलन में छह लड़के व चार लड़कियां। फुटबॉल में 18 लड़के भाग लेंगे।
जिला खेल अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया की दो चरणों में होने वाले राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ आयोजन को लेकर हमारे जिले सभी प्रतिभागी खिलाड़ी प्रशिक्षकों के साथ अपने अपने मैदानों पर कठिन अभ्यास कर रहें हैं ओर हम उम्मीद है हर खेल में हमारे प्रतिभागी खिलाड़ी अव्वल प्रदर्शन करेंगे ओर जीत कर लौटेंगे।