कैथल। थाना कलायत पुलिस ने एक आरोपी को 485 ग्राम अफीम सहित काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़ पांडवा निवासी विक्रम सिंह को संगम ढाबा कलायत के पास बाइक सहित काबू कर लिया। मौके पर पहुंचे डीएसपी कलायत ललित कुमार के समक्ष ली गई तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे में पॉलीथिन से 485 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।