फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ऑपरेशन आक्रमण में 47 काबू

Tue, 02 Apr 2024 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस की ओर से 31 मार्च को अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत ऑपरेशन आक्रमण चलाया गया। इसके तहत पुलिस की टीमों ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे 47 आरोपियों को धर दबोचा है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ऑपरेशन आक्रमण के तहत चले विशेष अभियान में अपराध जांच शाखा एवं थाना व चौकी स्तर पर 61 टीमों का गठन किया गया। इसमें 220 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न जगहों पर छापा मारकर 20 मामले दर्ज किए। इनमें शराब तस्करी के 18 व जुआ/सट्टा अधिनियम के दो मामले शामिल हैं। इसके अलावा लावारिश हालात में दो बाइक बरामद की गई। एसपी उपासना ने आमजन से किसी भी प्रकार की आपराधिक सूचना देने की अपील की है।
विज्ञापन


205 बोतल देसी व 63 बोतल हथकढ़ी शराब ः ऑपरेशन आक्रमण के तहत पुलिस ने 18 आरोपी काबू कर 205 बोतल देसी व 63 बोतल हथकढ़ी शराब व 1330 लीटर लाहण बरामद किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना चीका पुलिस की टीम ने आरोपी जोधवा निवासी बलविंद्र सिंह को 10 बोतल हथकढ़ी शराब सहित काबू कर लिया। दूसरे मामले में थाना चीका पुलिस ने आरोपी टटियाना निवासी बलकार सिंह को 12 बोतल देसी शराब सहित काबू किया। तीसरे मामले में थाना चीका पुलिस ने आरोपी सदरहेड़ी निवासी कर्मजीत को 10 बोतल देसी शराब सहित काबू किया। थाना सिविल लाइन पुलिस के एसआई धर्मपाल व सिपाही कपिल की टीम ने आरोपी अर्जुन नगर कैथल निवासी मलकित को 24 बोतल देसी शराब सहित काबू किया। थाना ढांड पुलिस ने ढांड निवासी आरोपी जमुरा को 110 लीटर लाहण सहित काबू किया गया। थाना गुहला पुलिस ने आरोपी मस्तगढ़ निवासी कर्ण को 13 बोतल देसी शराब सहित काबू किया। थाना शहर पुलिस ने अफगान पट्टी कैथल निवासी बलविंद्र को 23 बोतल हथकढ़ी शराब सहित काबू किया। थाना शहर पुलिस ने ही खुराना रोड कैथल निवासी नरेंद्र को 22 बोतल देसी शराब सहित काबू किया।

शहर पुलिस ने आरोपी बलराज नगर कैथल निवासी मूलचंद को 24 बोतल देसी शराब सहित काबू किया गया। चौकी अनाज मंडी पुलिस ने आरोपी कैथल निवासी सिकंदर को काबू करके उसके कब्जे से 13 बोतल देसी शराब बरामद की। थाना सदर पुलिस ने आरोपी नौच निवासी जगदीश को 10 बोतल हथकढ़ी शराब सहित काबू कर लिया। चौकी संगतपुरा पुलिस ने आरोपी बाबा लदाना निवासी कृष्ण कुमार को 13 बोतल देसी शराब सहित काबू कर लिया।

थाना कलायत पुलिस ने आरोपी ढुंढवा निवासी हरपाल को 800 लीटर लाहण व 20 बोतल हथकढ़ी शराब सहित काबू कर लिया। थाना पूंडरी पुलिस ने आरोपी हजवाना निवासी जंगा राम को 220 लीटर लाहण सहित काबू कर लिया।

थाना राजौंद पुलिस ने आरोपी नरवल निवासी महाबीर को 13 बोतल देसी शराब सहित काबू कर लिया। थाना राजौंद पुलिस ने ही आरोपी राजौंद निवासी विक्रम 200 लीटर लाहण सहित काबू कर लिया। इसके अलावा थाना तितरम पुलिस ने शेरगढ़ रोड से आरोपी नौच निवासी कश्मीरा को 14 बोतल देसी शराब सहित काबू कर लिया गया।
विज्ञापन


एक अन्य मामले में तितरम पुलिस ने आरोपी तितरम निवासी रामनिवास को 46 बोतल देसी शराब सहित काबू कर लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें