फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 7.35 लाख कीमत के 46 गुमशुदा मोबाइल फोन तलाशे, डीएपी ने मालिकों को सौंपे

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला की साइबर सेल टीम ने सितंबर माह में आमजन के खोए हुए करीब 7.35 लाख रुपये से अधिक कीमत के 46 मोबाइल फोन ढूंढ निकाले। डीएसपी सुशील प्रकाश की ओर से पुलिस लाइन कैथल में बुधवार को मोबाइल फोनों के मालिकों को बुलाकर मोबाइल फोन सौंपे गए। मोबाइल फोन ढूंढने में अहम भूमिका निभाने वाली साइबर सेल टीम की प्रशंसा की।
विज्ञापन

डीएसपी सुशील प्रकाश ने कहा कि जिला पुलिस की साइबर सेल ने अब तक सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त मोबाइल गुम की शिकायतों की मॉनिटरिंग करते हुए लाखों रुपये की कीमत के मोबाइल को ट्रेस करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने सीईआईआर पोर्टल के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार की ओर से चलाए गए इस पोर्टल की खासियत यह है कि इस पर शिकायत रजिस्टर्ड करने के बाद मोबाइल का आईएमईआई ब्लॉक हो जाता है और मोबाइल ट्रेस होने के बाद शिकायतकर्ता को सूचना दे दी जाती है। वहीं एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि साइबर सेल पुलिस का यह एक सराहनीय कार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें