फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से 45 तोले सोना और 85 हजार रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की एक कॉलोनी में चोरों ने एक मकान से कई तोले सोना व हजारों रुपये की नकदी चुरा ली। मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बलराज नगर गली नंबर-4 निवासी पुष्पेंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि 13 जुलाई को वह अपने परिवार सहित रिश्तेदारी में कुरुक्षेत्र गया हुआ था। इसके बाद अगले दिन जब वे वापस घर आए तो घर के मेन गेट पर ताला टूटा मिला। इसके बाद अंदर जाकर देखा तो अलमारी में रखा घर का कीमती सामान, कागजात सहित ढाई तोले सोना (एक गले की चेन, पैंटिल और कानों की बाली, दो अंगूठी और चांदी के करीब 45 तोले के आभूषण (जिनमें गले व कानो का सेट, गले की चेन, हाथ का कड़ा, 1 जोड़ी पाजेब व चांदी के 20 सिक्के व घर की अलमारी मे रखी 85 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी एचसी जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें