फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ब्रह्मकुमारी आश्रम ने 45 ने किया रक्तदान

Tue, 26 Aug 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कलायत: रिबन काट कर शिविर का आरंभ करते नपा अध्यक्ष अंकित व नगर पार्षद
विज्ञापन
कलायत। अग्रवाल धर्मशाला में ईश्वरीय प्रजापिता ब्रह्मकुमारी आश्रम की ओर से रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 45 लोगों ने रक्तदान किया। कलायत नगरपालिका अध्यक्ष अंकित जैलदार, पार्षद प्रतिनिधि अनिल कुमार और संजय धीमान ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया। आश्रम प्रमुख रेखा बहन ने बताया कि यह शिविर राजयोगिनी दादी प्रकाशमणी की पुण्यतिथि पर आयोजित कर आश्रम की ओर से विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया गया। नपा अध्यक्ष अंकित जैलदार ने कहा कि रक्तदान को महादान कहा जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें