शिविर का आयोजन कर किया गया रक्तदान।
पूंडरी। आर्य समाज के महात्मा आनंद स्वामी के प्रपौत्र और आर्य युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी सूरी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में डीएवी कॉलेज पूंडरी में विश्व शांति यज्ञ और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यकारी प्राचार्य डॉ. राजेश तुरान ने बताया कि शिविर में कुल 44 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा आनंद स्वामी हॉल में प्रातःकालीन अग्निहोत्र से हुई, जिसमें आर्य समाज पदाधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने यज्ञ की पावन अग्नि में आहुति समर्पित कर योगी सूरी की दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम में अनिल आर्य (मंत्री, आर्य समाज पूंडरी), संदीप आर्य (प्रधान, आर्य युवा समाज बरसाना), चंद्रशेखर आदि उपस्थित रहे। संवाद