Iकैथल। कैथल में अवैध असलहों और पिस्तौल रखने का नेटवर्क रोजाना फैलता जा रहा है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ छापा मारती है बावजूद इसके जिले भर में अवैध असलहे व पिस्तौल सप्लाई होने के मामले कम नहीं हो रहे। दिनदिहाड़े आरोपी अवैध असलहों व पिस्तौलों से वारदातों को अंजाम देकर भाग जाते हैं। साल में छह से अधिक जगह पर अवैध पिस्तौल व असलहों से आरोपियों ने फायरिंग की है। इससे जिलेभर में दहशत का माहौल बना हुआ है। I
Iपुलिस ने स्पेशल टीम भी गठित की हुई है, जो आरोपियों की तलाश कर पकड़ रही है। पुलिस की कार्रवाई के बाद एक महीने में दो से तीन अवैध असलहे व पिस्तौल आरोपियों से मिल रही है। पुलिस आंकड़ों के अनुसार, IIएक साल में पुलिस 44 मामलों में 52 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। 60 के करीब असलहे व पिस्तौल बरामद किए गए हैं। I
विज्ञापन
Iज्यादा असलहे यूपी और एमपी से आ रहे I
Iकैथल में ज्यादातर पिस्तौल व असलहे यूपी व मध्यप्रदेश लाने वाले लोग पकड़े गए हैं। अवैध असलहा रखने वाले युवाओं को हथियार चलाने का कोई प्रशिक्षण नहीं है। इससे भी घटनाएं बढ़ रही है। लोगों को कट्टा करीब 15 हजार और पिस्तौल 50 से 60 हजार रुपये में आसानी से मिल रहा है। गौरतलब है कि युवाओं में शौकिया तौर पर असलहे रखने का क़्रेज बढ़ा है। कई युवाओं दूसरे लोग पर रौब दिखाने के लिए असलहा रखने लगते हैं। I
II
Iबॉक्स- I
Iअवैध हथियार युवा का भविष्य कर देते खराब: मनोज I
Iशहरवासी मनोज ने बताया कि अवैध हथियार युवाओं का भविष्य एक मिनट में खराब कर सकते हैं। माता- पिता को अपने युवा बच्चों पर विशेषकर ध्यान रखना चाहिए, ताकि युवा पढ़ लिख कर अपना अच्छा भविष्य बना सकें। अवैध हथियार मिलने पर पुलिस आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करती है। इससे भविष्य बर्बाद हो जाता है। सोशल मीडिया पर भी फोटो डालने के मामले बढ़े है। इन पर भी अंकुश लगे। I
Iबॉक्स- I
Iये आरोपी पकड़े गएI
I- 4 दिसंबर को आरोपी सोमबीर को काबू किया। एनआईआईएलएम यूनिवर्सिटी गेट पर गोली चलाने वाले मामले में अवैध असलहा उपलब्ध करवाया था। I
I- 19 दिसंबर को कैथल से आरोपी टीटू को एक अवैध देसी पिस्तौल सहित काबू किया।I
I- नौ नवंबर को अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गोल्डी को काबू किया। I
I- आठ अक्तूबर को आरोपी राकेश को कट्टा कारतूस सहित कलायत क्षेत्र से पकड़ा है। I
I- 28 सितंबर को पूंडरी क्षेत्र से आरोपी रवि को कट्टा सहित काबू किया।I
I- 17 अगस्त को गांव कौल से आरोपी नीरज को दो कारतूस, आरोपी मोहित से एक देसी पिस्तौल 32 बोर व दो कारतूस तथा आरोपी राहुल से देसी पिस्तौल सहित काबू किया। I
I-आठ जुलाई को आरोपी साेनू से कट्टा बरामद किया। I
I- 25 जून को पूंडरी से आरोपी सादाक को देसी पिस्तौल व दो कारतूस सहित पकड़ा है।I
I- 11 मई को बाता रोड सजूमा से आरोपी राहुल को कट्टा व दो कारतूस सहित काबू किया।I
I- 31 मई को ढांड रोड़ पूंडरी से राकेश उर्फ रिंकू को देसी पिस्तौल तथा एक कारतूस सहित पकड़ा गया।I
I- 29 अप्रैल को कैथल से आरोपी टिंकू उर्फ रिंकू को देसी पिस्तौल सहित काबू किया।I
I- 30 मार्च को पूंडरी में महिला पर गोली चलाने वाले आरोपी बीरबल के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त अवैध देशी पिस्तौल बरामद की।I
I- नौ फरवरी कलायत क्षेत्र गुरनाम ऊर्फ गोलू आरोपी के कब्जे से कट्टा बरामद किया।I
I- 23 जनवरी को दो कट्टे सहित आरोपी सागर को काबू किया। I
II
II
Iबॉक्स- I
Iये रही गोली चलने की घटनाएंI
I-21 मार्च दोपहर करीब 1.30 बजे पूंडरी में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला पर अवैध पिस्तौल से फायरिंग की गई। I
I- 4 दिसम्बर को सवा 12:15 बजे एनआईआईएलएम यूनिवर्सिटी के गेट पर गोली चली। एक युवक घायल हो गया। I
I- 1 नवंबर की मध्यरात्रि करीब 12 बजे दो अज्ञात युवक बाइक पर सवार होकर आए और उनके घर पर फायरिंग कर दी। घटना में घर की मौंटी और शीशे क्षतिग्रस्त हुए, हालांकि परिवार के किसी सदस्य को चोट नहीं आई। इस संबंध में थाना पूंडरी में प्राथमिकी दर्ज की गई। I
I- 19 दिसंबर को पूंडरी के गांव जटेहड़ी व पाई गांव निवासी ताऊ वीरभान व राजेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी। I
I- पूंडरी में ही बेटे का रिश्ता तुड़वाने को लेकर फायरिंग हुई थी। I
I- 25 नवंबर को पाई से शादी समारोह में डीजे पर अवैध पिस्तौल हाथ में लेकर नाच रहे थे। I
II
Iवर्जन-I
Iअवैध असलहे व पिस्तौल रखने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर रहीI
Iपुलिस अवैध असलहे व पिस्तौल रखने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है। किसी कीमत पर अपराध जिले में सहन नहीं होने दिया जाएगा। अवैध असलहे रखना कानूनी अपराध है। सोशल मीडिया सहित अन्य प्लैट फार्म पर अवैध हथियार डालने वाले लोगों पर पुलिस की कार्रवाई जा रही है। I
Iगुरविंद्र सिंह, डीएसपी कैथल I
I00000000000000I