फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के आने से पहले एक साल से निर्माणाधीन चल रहीं सड़कों की आई विभाग को याद

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम के आने से पहले एक साल से निर्माणाधीन सड़कों की आई विभाग को याद
विज्ञापन

आधे किलोमीटर तक बनाई पूरी सड़क, बाकी पर पैच वर्क कर किया दुरुस्त
कई सड़कें अभी भी बदहाल, लेकिन सीएम के रूट वाली सड़क पर किया काम

फोटो नंबर-11 व 12
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सोमवार को सूबे के मुखिया के सीवन पहुंचने से पहले ही लोगों को बड़ी राहत मिली है। एक साल से बन रही सड़क विभाग ने एक ही दिन में बना दी। विभाग ने सीवन में आधा किलोमीटर तक सड़क बना दी है। बाकी सड़क पर पैच वर्क किया गया है। यह निर्माणाधीन सड़कें लोगों के लिए सिरदर्द बनी हुई थी। हालांकि आचार संहिता के चलते सीएम कोई बड़ी घोषणा तो नहीं कर सकते। लेकिन मुख्यमंत्री के आगमन पर विभाग को सड़कों की याद जरूर आ गई है।
लंबे समय से थी समस्या : सीवन में महाग्राम योजना के तहत चल रहे कार्य के तहत करीब दस महीने पहले सौथा रोड की ओर से चीका की ओर जा रहे करीब आधे किलोमीटर की सड़क पर सीवरेज की बड़ी पाइपलाइन डाला गया था। इस दौरान सड़क के कुछ हिस्से को तो बना दिया गया। लेकिन अधिकतर हिस्से का निर्माण नहीं करवाया गया। जिस कारण खस्ता हाल हुई सड़क पर बने गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का सबब बने थे। इससे पहले करीब पांच महीने पहले कस्बे में करीब तीन किलोमीटर नई सड़क बनाई गई थी। उस समय भी केवल इसी आधा किलोमीटर सड़क के टुकड़े को छोड़ दिया गया। सीवन निवासी प्रेम सिंह, जसवंत वड़ैच, अनिल व राजन ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

वहीं सड़क के निर्माण काफी लंबे समय में किए जाने पर पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईन कुलदीप ने बताया कि इस सड़क के लिए टेंडर की प्रक्रिया के तहत ही कार्रवाई अमल में लाई गई है। इसके लिए छह मार्च को वर्क आर्डर मिला था। जिसमें कुछ अन्य सड़कें भी शामिल थीं। लेकिन अब इसका निर्माण किया जा रहा है।
सौथा रोड पर भी दो महीने बाद पहुंचे ब्लॉक्स : जिस प्रकार से सौथा रोड से चीका रोड पर जाने वाली करीब आधा किलोमीटर तक सड़क का निर्माण किया गया। ठीक उसी प्रकार से सौथा रोड पर सड़क बनाने से दो महीने पहले यहां पर पत्थर व मिट्टी डाली गई थी। लेकिन सीएम के आने से पहले यहां पर सड़क बनाने के लिए ब्लॉक्स पहुंच गए है।
हर महीने उठती है लघु सचिवालय के निकट से गुजर रही सड़क की मांग, नतीजा जीरो : हर महीने प्रशासन के साथ बैठक में लघु सचिवालय के निकट की सड़क की आवाज मीडिया द्वारा उठाई जाती है। लेकिन इस सड़क की हालत ज्यों की त्यों बनी हुई है। यहां से हर रोज अधिकारी व कर्मचारियों सहित सेक्टर 19 व 20 में रहने वाले भारी संख्या में लोग गुजरते हैं। इसके बावजूद इस सड़क की ओर कोई ध्यान नहीं हैं। हर बार यही बात कहकर टाल दी जाती है कि टेंडर लगा दिए गए हैं। यह सड़क हुडा विभाग के अधीन बताई जा रही है। निर्माण कब होगा, इसका कुछ नहीं पता। शहरवासी बलवान कोटड़ा, पवन कुमार, अश्वनी कुमार सहित अन्य ने कहा कि सीएम साहब से अपील है कि वे यहां से भी गुजर जाएं तो इस सड़क की भी विभाग को याद आ जाएगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता, जो अब विभाग के चीफ इंजीनियर पद पर पदोन्नत हो गए हैं, उन्होंने बताया कि जब वीआईपी विजिट होती है तो पूरे जिले के मजदूरों को उस क्षेत्र में लगा दिया जाता है, इसी कारण वहां काम में तेजी दिखती है। सामान्य दिनों में पूरे जिले में अलग-अलग जगहों पर सड़कों का निर्माण जारी रहता है। यह एक सामान्य प्रक्रिया है, उसी के तहत सड़कों का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें