फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के ठेकों के लिए 3 ग्रुपों में टेंडर रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के ठेकों के लिए 3 ग्रुपों में टेंडर रद्द
विज्ञापन

कैथल। गत 16 मार्च को जिला आबकारी एवं कराधान (आबकारी) विभाग द्वारा करवाई गई ऑनलाइन बोली (ई-टेंडर) के तहत विभाग द्वारा दिए गए अंग्रेजी और देशी शराब के 4 ग्रुप में से 3 ग्रुपों का लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं। ग्रुप-1 कैथल सिटी के अलावा राजौंद, किठाना, कलायत एवं संगतपुरा और ग्रुप-3 राजौंद, किठाना, कलायत, संगतपुरा ग्रुप शामिल हैं। जिन्हें सुरेश कुमार मित्तल ने 25 करोड़ 11 लाख व 17.85 करोड़ रुपये में छुड़ाया था। वहीं ग्रुप-2 (पूंडरी व ढांड) अंकुर ठकराल के नाम 16 करोड़ 1 लाख रुपये के नाम छोड़ा गया था। तीनों ग्रुपों के लाइसेंस केंसिल होने का कारण पिछली बार की अपेक्षा इस बार कम रिवन्यू आना व 2 ठेकेदारों द्वारा पुल बनाकर ठेके भरना बताया जा रहा है। इंस्पेक्टर सुभाष कौशिक ने बताया कि कैथल के 3 ग्रुप केंसिल करने के आदेश जारी करते हुए पुन: ई-टैंडर मांगे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें