कलेक्टर रेट तय, सुझाव व आपत्तियां मांगी
कैथल। डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि जिला कैथल की सभी तहसीलों/उप तहसीलों में वर्ष 2019-20 के प्रथम चरण वर्ष एक अप्रैल 2019 से 30 सितंबर 2019 के प्रस्तावित कलेक्टर रेट विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। यदि किसी व्यक्ति को कोई भी सुझाव या आपत्ति है तो वह 10 दिन के अंदर संबंधित उपमंडल अधिकारी नागरिक, कैथल उपमंडल अधिकारी नागरिक, गुहला पर उपमंडल अधिकारी नागरिक, कलायत/जिला राजस्व अधिकारी के कार्यालय में उपस्थित होकर या ई-मेल आईडी के माध्यम से अपना सुझाव या आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।