फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से जारी रुक-रुक कर बारिश के कारण परेशान रहे लोग, गेहूं की फसल में अभी नहीं है नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह से जारी रुक-रुक कर बारिश के कारण परेशान रहे लोग, गेहूं की फसल में अभी नहीं है नुकसान
विज्ञापन

हवाएं चली तो फसल के जमीन पर गिरने से नुकसान की आशंका
ठंडक भी बरकरार
फोटो संख्या-15 व 16
कैथल। सोमवार की सुबह शुरू हुई बारिश रुक-रुक कर देर शाम तक जारी रही। जिसके चलते मौसम में ठंड का एहसास बरकरार है। सुबह के समय चली हवाओं ने एक बार तो किसानों की नींद उड़ा दी थी। लेकिन दिन में हवा की गति काफी कम होने से राहत मिली। दिन भर रुक-रुक कर कभी तेज तो कभी हल्की बूंदाबांदी होती रही। इस दौरान कई बार धूप भी निकली। देर सांय तक इस मौसम के चलते लोगों को अपने दैनिक कार्यों में परेशानी भी आई। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय बारिश से नुकसान नहीं है, लेकिन यदि तेज हवाएं चलती हैं तो गेहूं की फसल जमीन पर गिर जाएगी। जिससे नुकसान की संभावनाएं हो सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें