फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना कामगरों के लिए होगी वरदान सिद्ध:-डीसी डा. प्रियंका सोनी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना कामगारों के लिए होगी वरदान : डीसी डॉ. प्रियंका सोनी
विज्ञापन

जिला स्तरीय कार्यक्रम में 11 श्रमिक लाभार्थियों को वितरित किए गए कार्ड
जिले में 9 हजार 589 श्रमिक हो चुके हैं पंजीकृत
अटल सेवा केंद्रों में नि:शुल्क किए जा रहे हैं पंजीकरण
फोटो संख्या-23
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना असंगठित क्षेत्रों में कार्य कर रहे श्रमिकों के लिए महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत श्रमिकों को 60 वर्ष की आयु उपरांत 3 हजार रुपये मासिक पेंशन का लाभ मिलेगा। जिला में अभी तक 9 हजार 589 श्रमिक पंजीकृत हो चुके हैं। इस महत्वाकांक्षी योजना का देश व्यापी शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात से वेब कास्टिंग के जरिए किया।
डीसी डॉ. प्रियंका सोनी लघु सचिवालय स्थित सभागार में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के जिला स्तरीय लांचिंग कार्यक्रम में बोल रही थी। उन्होंने इस योजना के 11 श्रमिक लाभार्थियों को कार्ड वितरित किए। उन्होंने कहा कि पूरे देश में इस योजना का लाभ देने में हरियाणा दूसरा नंबर पर है। श्रमिकों को इस योजना में केवल एक बार अपना अंशदान देना होगा। प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों के हिस्से का अंशदान वहन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन पेंशन योजना के तहत असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मियों को 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर 3 हजार रुपये की पेंशन दी जाएगी। जिले में 9 हजार 589 श्रमिकों का पंजीकरण किया जा चुका है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक श्रमिकों को इस योजना के बारे में जागरूक करें, ताकि सभी इस योजना से जुड़कर लाभ उठा सके। जिला में स्थित 300 अटल सेवा केंद्रों में श्रमिकों का निशुल्क पंजीकरण किया जा रहा है। पंजीकरण के समय श्रमिक को आधार कार्ड की प्रति, बैैंक खाता व अपना मोबाइल नंबर सीएससी सेंटर पर देना होगा।
असंगठित क्षेत्रों में कार्य करने वाले स्ट्रीट वेंडर, ई-रिक्शा चालक, निर्माण कार्य में लगे श्रमिक, घरेलू नौकर, खेती में लगे मजदूर, हैंडलूम का कार्य करने वाले श्रमिक, धोबी व मोची का कार्य करने वाले श्रमिक जिनकी आय 15 हजार रुपये मासिक से कम हैं। वह इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इस योजना में 18 वर्ष से 40 वर्ष तक के श्रमिक पात्र होंगे। डीसी ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा श्रमिकों व कामगारों को इस योजना का ओर अधिक लाभ देने के लिए श्रमिकों के हिस्से की अंशदान के रूप में राशि को वहन करने का निर्णय लिया गया है, जिससे लाखों श्रमिक लाभान्वित होंगे।
इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के श्रमिकों के परिवारों को इस योजना का लाभ देकर मान-सम्मान दिया है। ईपीएफओ के नोडल अधिकारी मुनीष नारंग एवं कर्मचारी राज्य बीमा निगम के नोडल अधिकारी कर्मजीत सिंह ने भी इस योजना के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजपाल तंवर, मुनीष कठवाड़, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार, श्रम विभाग के निरीक्षक ललित कुमार व जगीर सिंह, अटल सेवा केंद्र के जिला प्रबंधक वसीम अहमद, मनीषा अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन 11 को मिला कार्ड : जिन 11 श्रमिक लाभार्थियों को कार्ड वितरित किए गए, जिनमें जयपाल, सुरेंद्र सिंह, जसबीर सिंह, गौरव सैनी, सुरेंद्र, शुभम, राजेश कुमार, मनोज, सुनीता, बलकार तथा सतपाल कामगार शामिल हैं। भागल की बिंदू देवी, कैथल के रामनिवास तथा प्रवीण को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें