फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन नायक जनता पार्टी के नेताओं ने चलाया जनसपंर्क अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जन नायक जनता पार्टी के नेताओं ने चलाया जनसपंर्क अभियान
विज्ञापन

फोटो नंबर-20
अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। जन नायक जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अपनी पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए गांव गांव जा कर लोगों से मिल रहे हैं और उन्हें पार्टी की नीतियों अवगत करवा रहे हैं। इसी कड़ी में जजपा के नेता सुरेश खेड़ी ने खंड सीवन के कई गांवों में पहुंच कर एक बूथ दस यूथ कार्यक्रम के तहत और सदस्या अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया। उन्होंने इस अवसर पर सैर, प्रभावत, चक्कूलदाना, गोघ, फर्शमाजरा आदि गांवों में जा कर लोगों जजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। उन्होंने कहा कि आने वाली 13 मार्च को गांव नौच में हरी चुनरी चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सचेत करने और महिलाओं की राजनीति में भागीदारी के तहत विभिन्न हल्कों में हरी चुनरी चौपाल का आयोजन किया जा चुका है और यह कार्यक्रम बहुत सफल रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर डबवाली की विधायिका नैना चौटाला व विशिष्ट अतिथि शीला भ्याण होंगी। इस अवसर पर उनके साथ ज्ञानी शर्मा पंच सैर, सतीश प्रभावत, सुबे सिंह, पाला, अभिषेक शर्मा, अमन खेडी व अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें