जब भारत मां के हाथों में शहीद सैनिक को देखकर भावुक हो गए लोग...
शैमरॉक स्कूल के विद्यार्थी की पेंटिंग में लिखा था-मां तु मत रो..मैं फिर लौट कर आउंगा..
शहीद स्मारक पर आयोजित बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग प्रदर्शनी में बच्चों ने किया हुनर का प्रदर्शन
जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रदर्शनी का शुभारंभ
फोटो संख्या-46 व 47
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहीद स्मारक पर पेंटिंग प्रदर्शनी में एक पेंटिंग में भारत मां द्वारा अपने शहीद सैनिक को गोद में उठाए हुए देखकर प्रदर्शनी देखने के लिए आने वाले लोग भावुक हो गए। इसी तरह की शहीदों को लेकर कई ओर पेंटिंग काफी आकर्षक थीं। मौका था शैमरॉक पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा जम्मू एवं कश्मीर में हुए हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाई गई पेंटिंग की प्रदर्शनी को देखने का। जो शहीद स्मारक के बाहर आयोजित की गई। बच्चों ने अपनी रचनाओं से शहीदों को नमन किया। पेंटिंग प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी जोगेंद्र हुड्डा ने किया। इसमें कक्षा दूसरी से लेकर आठवीं तक के बच्चों ने अपनी-अपनी पेंटिंग्स का प्रदर्शन किया। जिसमें मुख्यत: शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करती हुई पेंटिंग बनाई। इसके साथ-साथ पर्यावरण, सौंदर्य, पुलवामा हमले संबंधी, पक्षी सहित कई विषयों पर बच्चों ने अपनी तूलिका से भाव प्रकट किए और देखने वालें को हैरान कर दिया। कई बच्चों ने पेंटिंग के साथ-साथ अपनी कविताओं के माध्यम से भाव प्रकट किए। शहीद स्मारक पर आने-जाने वाले लोगों ने भी इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों के प्रयासों की सराहना की। इसका शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी जोगेंद्र ङ्क्षसह व उप शिक्षा अधिकारी सुदेश सिवाच ने किया। जिला शिक्षा अधिकारी व उप शिक्षा अधिकारी ने शहीदों को नमन किया और विद्यालय के बच्चों की सराहना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नीलम मौदगिल व चेयरपर्सन ने बच्चों को शुभकामनाएं दी।