फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्याख्यान में निर्यात के देश के विकास में महत्व की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्यात का देश के विकास में महत्व की दी जानकारी
विज्ञापन

फोटो नंबर-06
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के वाणिज्य विभाग ने ज्वाइंट डायरेक्टर जनरल ऑफ फारेन ट्रेड पानीपत के सौजन्य से एक व्याख्यान आयोजित किया। जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में निर्यात आयात संबंधी नियमों व नीतियों के बारे में जानकारी देना था। जिसमें मुख्य प्रवक्ता के तौर पर जयपाल ने शिरकत की। उन्होंने निर्यात के देश के विकास में महत्व, सरकार की नीति, भारत का निर्यात में संसार में योगदान पर जानकारी दी। विद्यार्थियों को निर्यात के क्षेत्र में उद्यमीकरण के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अजय शर्मा ने मुख्य प्रवक्ता का आभार प्रकट किया। प्राचार्य डॉ. एसके गोयल ने विभाग को इस तरह के ज्ञानवर्धक व्याख्यान आयोजन करने पर बधाई दी व कहा कि भविष्य में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के व्याख्यान विशेष भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर प्रो. रचना सरदाना, प्रो. विशाल आनंद, प्रो. बबीता, प्रो. मनीषा, प्रो. शशी, प्रो. विशाल गोयल, प्रो. नेहा व प्रो. निधि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें