सांसद राजकुमार सैनी आज शहर में
कैथल। बसपा व लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को सीवन रोड स्थित गुरु रविदास धर्मशाला में होगी। जिसमें जिला, हलका, सेक्टर, बूथ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। बसपा के हलकाध्यक्ष शीशन सांच ने बताया कि बैठक में मुख्यातिथि के रूप में लोसपा के संरक्षक एवं सांसद राजकुमार सैनी और बसपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. मेघराज मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे।