डी-ग्रुप की भर्ती के बाद नियुक्त हुए चुर्थ श्रेणी कर्मचारी
लघु सचिवालय में कार्यरत 19 कर्मचारियों को हटाया
कहा-सरकार द्वारा नियमित भर्ती के बाद नहीं रही जरुरत, एक फरवरी से कांट्रेक्ट निरस्त करने के निर्देश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सरकार द्वारा हाल ही में भर्ती की किए गए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में से लघु सचिवालय स्थित डीसी कार्यालय में 19 कर्मचारी भेजे गए हैं। जिस कारण अब यहां पहले से आउटसोर्सिंग नीति से लगाए गए 19 कर्मचारियों को हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं। डीसी धर्मबीर सिंह ने पत्र जारी करके कहा है कि 1 फरवरी से इन कर्मचारियों की सेवाओं के लिए जिस कंपनी से अनुबंध किया गया था। उसे रद्द किया जाता है।
डीसी ने फर्म को जारी पत्र में कहा कि सरकार द्वारा ग्रुप डी की स्थाई भर्ती होने के कारण आउट सोर्सिंग पोलिस के तहत लगे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की जरुरत नहीं रही है। इसीलिए यह अनुबंध 1 फरवरी से रद्द किया जाता है। अब 19 स्थाई कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी गई है।
दूसरी ओर अचानक रोजगार छिन जाने के कारण ये कर्मचारी परेशान हैं। इन कर्मचारियों की नियुक्ति एडीसी, एसडीएम कार्यालय, तहसील, उप तहसील कार्यालयों में थी।