ग्रुप डी की फाइनल लिस्ट में नाम होने के बावजूद ज्वाइनिंग न होने पर उम्मीदवारों ने किया प्रदर्शन
फोटो नंबर-40
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से ग्रुप डी में मेरिट में आए चयनित उम्मीदवारों को ज्वाइनिंग न करवाने के विरोध में बुधवार को चयनित युवाओं ने प्रदर्शन किया। ग्रुप डी में चयनित उम्मीदवार दिलबाग सिंह, गुरमीत, अभी, दिनेश, खुशीराम, रिंकु, बंटी, रविंद्र ने बताया कि एचएसएससी की ओर से 20 जनवरी को ग्रुप डी जो रिजल्ट जारी किया गया था उसमें 18 हजार 218 उम्मीदवारों के नाम दिए गए थे। सभी को जल्द से जल्द ज्वाइनिंग करवाई जानी थी। लेकिन बाद में जो विभाग बांटे जाने की लिस्ट जारी हुई तो उसमें 16 हजार 246 अभ्यर्थियों को ही ज्वाइनिंग दी है बाकी बचे 1976 अभ्यर्थियों को एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी ज्वाइन नहीं करवाया गया। जिसको लेकर उम्मीदवार 22 जनवरी को एचएसएससी कार्यालय भी गये थे लेकिन वहां इन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। ज्वाइनिंग को लेकर चयनित उम्मीदवारों आला अधिकारियों से लेकर मंत्रियों को गुहार लगा चुके है। लेकिन कोई ठोस आश्वासन युवाओं को नहीं मिल रहा। फाइनल लिस्ट में नाम होने के बावजूद भी युवाओं को ज्वाइनिंग न करवाए जाने से मानसिक तनाव से गुजरना पड़ रहा है।