नाका लगा यातयात नियमों को तोडने वालों के खिलाफ काटे चालान
फोटो नंबर-33
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। चीका थाना में तैनात एएसआई शिव कुमार व हवलदार रमेश कुमार ने शनिवार को शहीद ऊधम सिंह चौंक में नाका लगा वाहन चालकों के कागजों की जांच की। एएसआई शिव कुमार ने बताया कि जांच के दौरान दो बुलेट बाइकों के स्नेशरों से पटाके की आवाज निकलती पाई गई, जिसके चलते इन बुलेट चालकों के चालान किए गए है। शिव कुमार ने बताया कि जांच के दौरान छह अन्य बाइक सवार भी बिना हेल्मेट के पाए गए जिनका चालान किया गया है। शिव कुमार ने बाइक चालकों से कहा कि वे हेल्मेट केवल पुलिस चालान से बचने के लिए नहीं बल्कि इसे जीवन रक्षक के रूप में पहने। अचानक होने वाले हादसों में हेल्मेट हमारी रक्षा करता है। उन्होंने आह्वान किया कि बाइक या अन्य वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करें और अपने कागजात अपने पास रखें ताकि जांच के दौरान उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े।