शुगर मिल चिप मामला, किसानों ने शुरू किया मिल के बाहर धरना
कैथल। भारतीय किसान संघ ने शुगर मिल चिप में जांच की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया है। मामले की जांच की स्पीड धीमी होने का आरोप लगाकर किसान संघ ने यह धरना शुरू किया है। जिसमें सरकार से मांग है कि चिप के पूरे प्रकरण की जांच शीघ्र पूरी हो और इसे लगाने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। धरने की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सतीश कुमार ग्योंग ने की। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार शुगर मिल में चिप घोटाला पाया गया। इस प्रकार का घोटाला हरियाणा के अधिकतर सहकारी चीनी मिलों में हो रहा है। भारतीय किसान संघ हरियाणा द्वारा जनवरी माह से सरकार को शिकायत दे रहा है। लेकिन आज तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मामला सहकारिता मंत्री तक से जुड़ा हुआ है। जिला प्रशासन चिप गड़बड़ी करने वाले आरोपियों को बचाने के लिए का प्रयास कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि सहकारी मंत्री भी किसान संघ को गुमराह कर रहे है। अब सभी साक्ष्य सामने आए हैं कि राज्य सरकार को पता चल चुका है कि सहकारी चीनी मिलों को 3164 करोड़ का घाटा है। यह घाटा नहीं घोटाला है। इस घोटाले में बहुत सारे अधिकारी संलिप्त है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष सहकारी चीनी मिलों में किसान का एक रूपया प्रति क्विंटल क टता है। मिलों क ो जिंदा रखने के लिए रुपया बहुत है। उन्होंने बताया कि शुगर मिल के प्शासन से हमारी मांग है कि गन्ने की फसल का एक रुपया नहीं कटना चाहिए। इस मौके पर गुलतान सिंह, रणबीर फरल, सतीश कुमार ग्योंग, पाला राम क्योडक़ उपाध्यक्ष, श्री राम मोहना उपाध्यक्ष, विक्रम क्योडक़, प्रेम कुमार, जसवंत कुमार, महाबीर धौंस, कृष्ण कुमार, सुरजभान, अजय शर्मा, गुलाब सिंह नरड़ मौजूद रहे।