फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों को हटाने के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने शुरू की भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों को हटाने के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने शुरू की भूख हड़ताल
विज्ञापन

फोटो नंबर 1
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी ने अपनी मांगों को लेकर वीरवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी। पहले दिन डिपो की तालमेल कमेटी के कर्मचारी महावीर संधु, प्रवीण कुमार, राजकुमार नेपेवाला, रणबीर बालू, सुशील शर्मा, महीपाल राणा बस स्टैंड पर चौबीस घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे। जिसकी अध्यक्षता डिपो प्रधान महावीर संधु ने की। मंच का संचालन जिला महासचिव बलवान सिंह कुंडू ने किया। राज्य के तालमेल कमेटी के वरिष्ठ सदस्य इंद्र सिंह बधाना व शमशेर सिंह सिसमौर व जसबीर सिह ने कहा कि सरकार द्वारा हड़ताल करने पर जानबूझ कर राज्य के 365 चालकों को अपनी नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। जिसका रोडवेज की तालमेल कमेटी पूर्ण रूप से विरोध करती है। उन्होंने कहा कि सरकार जल्दी 365 बर्खास्त किए गए चालकों को पुन: ड्यूटी पर लेने का आदेश जारी करे। कर्मचारी सरकार की इस दमनकारी नीति को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा तथा सरकार के खिलाफ आने वाले समय में एक बहुत बड़े आंदोलन का बिगुल बजाया जाएगा। इस मौके पर रामफल शिमला, सुशील कुमार, रामफल, विमल कुमार ग्योंग, राजबीर भाणा, सतीश कु मार, बलकार देवबन, सुखदेव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें