लाखों की चोरी मामले में डीसी से मिले व्यापारी
पूंडरी में हुई चोरी को लेकर व्यापारियों में है रोष : हरीश
फोटो नंबर-43
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। शनिवार को ढांड रोड पर बाला जी टिबंर एंड सेनेटरी स्टोर की दुकान पर हुई लाखों रुपये की चोरी पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर आज अनेक व्यापारी डीसी कैथल से उनके आवास पर मिले। पिड़ित दुकानदार अरूण गर्ग ने उपायुक्त को बताया कि उसकी ढांड रोड़ पूंडरी पर बाला जी टिबंर एंड सेनेटरी स्टोर की दुकान है, जिसे वह 21 नवम्बर की रात को हर रोज की तरह ठीक से बंद करके अपने घर चला गया था, जब सुबह 9 बजे दुकान पर आकर देखा तो दुकान के शटर के साथ छेड़छाड़ और तोडने की कोशिश नजर आ रही थी। जब उसने दुकान का शटर उठाकर देखा तो दुकान के अंदर का सामना बिखरा पड़ा था और दुकान के पीछे लगा शटर टूटा पड़ा था। जब उसने दुकान का समान संभाला तो उसमें से महंगे भाव की टूटिंयां, मोटरें, पंप, एलसीडी, लेपटोप, सीसीटीवी कमरे की डीवीआर व अन्य समान गायब मिला, जो लगभग 10 लाख रुपए की कीमत का था, जिसकी उसने यह सूचना तुरंत पुलिस को भी दे दी थी, लेकिन आज 4 दिन क के पश्चात भी चोरी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। मौके पर व्यापार मंडल के जिला उपप्रधान हरीशलाल सहित अनेक व्यापारियों ने डीसी से जल्द कार्रवाई की मांग की, जिस पर डीसी ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि वे इस बारे में पुलिस अधीक्षक से बात कर जल्द ही चोरी की घटनाओं को ट्रैस करवाकर आरोपियों का पकड़ लिया जाएगा। हरीशलाल ने बताया कि पूंडरी में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों में भारी रोष है। इस मौके पर प्रवीण गर्ग करोड़ा, प्रेमचंद गुप्ता, अमित कुमार, प्रदीप कुमार, बबलू, देवीदयाल गर्ग सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।