फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल की बेटी मनीषा के जीतने पर जश्न का माहौल, घर में बंटी मिठाइयां, बॉक्सरों ने भी मनाया जश्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीषा के जीतने पर जश्न का माहौल, घर में बंटी मिठाइयां, बॉक्सरों ने भी मनाया जश्न
विज्ञापन

- मनीषा ने दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कजाकिस्तान की दीना जोलामेन को हराया
- आरकेएसडी कॉलेज में बॉक्सिंग की ट्रेनिंग लेती हैं मनीषा, देश-विदेश में जीत चुकी है 20 से ज्यादा स्वर्ण पदक
फोटो नंबर-17 व 18 फोटो नंबर-19
कमल कुमार
कैथल। दिल्ली में चल रही विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मनीषा मौण द्वारा कजाकिस्तान की विश्व चैंपियन दीना जोलामेन को हराने के बाद जिले के बॉक्सरों व मनीषा के परिजनों में खुशी का माहौल है। इस खुशी पर घरवालों ने आस पड़ोस में मिठाइयां बांट जश्न मनाया।
विश्व चैंपियन को मात देने वाली बॉक्सर मनीषा मौण एक मध्यम परिवार से है जो केवल एक एकड़ जमीन में खेती कर अपना गुजरा करता है। जब मनीषा ने यह खेल खेलना शुरू किया तो उसकी मां ने उसे विशेष रूप से प्रोत्साहित किया। मां ऊषा ने बताया कि वर्ष 2011 में मनीषा अपने बड़े भाई के साथ वॉलीबाल खेलती थी। बाद में उसने यह खेल छोड़ दिया। जिसके बाद बॉक्सिंग के कोच राजेंद्र सिंह से उसकी मुलाकात हुई और उसने वॉलीबाल छोड़ बॉक्सिंग शुरू की। दो वर्ष बाद ही उसने पहली बार गोल्ड मेडल जीता। वह पिछले छह वर्षों से रोजाना पांच से छह घंटे बॉक्सिंग की प्रैक्टिस कर रही है। भाई विक्की ने बताया कि उसकी बहन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चार पदक हासिल किए हैं। यदि वो इस प्रतियोगिता में जीत हासिल करने में सफल रहती है तो एक पदक और जीतेगी। पिछले छह वर्षों में 30 से अधिक पदक प्राप्त किए हैं। जिसमें 20 स्वर्ण पदक हैं।
विज्ञापन

बचपन में खेल-खेल मेें अपने से बड़े लड़कों को पीटती थी, अब विश्व चैंपियन को दी पटखनी : ऊषा रानी ने बताया कि जब मनीषा केवल पांच वर्ष की थी। तब वह गली में आस पड़ोस के अपने से बड़ों को खेल-खेल में मुक्के चला पीट देती थी। जिससे पड़ोसियों द्वारा कई बार उलाहने भी आते थे। अब बॉक्सर बनने के बाद उसने विश्व चैंपियन को पटका है। काफी गर्व महसूस हो रहा है।
विज्ञापन

इंडोर स्टेडियम में जश्न का माहौल : मनीषा की जीत के बाद आरकेएसडी कॉलेज के इंडोर स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रहे खिलाड़ियों में जश्न का माहौल है। खिलाड़ियों ने कहा कि कोच राजेंद्र सिंह की रहनुमाई में कई खिलाड़ी बड़ी सफलताएं हासिल कर चुके हैं। मनीषा ने पहले भी जिले का नाम रोशन किया है। अब फिर से उसकी उपलब्धि से सभी उत्साहित हैं। मनीषा से अब इस चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें