फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीआईपी सुरक्षा में नियुक्त सुरक्षा कर्मियों की एसपी द्वारा की गई काउसिलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
वीआईपी सुरक्षा में नियुक्त सुरक्षा कर्मियों की एसपी द्वारा की गई काउसिलिंग
विज्ञापन

जरुरत महसूस हो तो छुट्टी लें कर्मचारी, तनावरहित ड्यूटी करें-आस्था मोदी
फोटो संख्या-37
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। एसपी आस्था मोदी द्वारा वीआईपी लोगों की सुरक्षा के लिए नियुक्त उनके अंगरक्षकों की दिक्कतों को पूछते हुए काउसिलिंग की गई। विदित रहे कि इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक द्वारा 3 अन्य काउसिलिंग की जा चुकी है। जिला पुलिस के करीब 35 जवान वीआईपी व्यक्तियों के पीएसओ नियुक्त है, जिनमें न्यायिक दंडाधिकारी, पुलिस ऑफिसर, एमपी व एमएलए तथा अन्य वीआईपी शामिल है।
विज्ञापन

एक दिवसीय कार्यशाला में शामिल अधिकतर जवान एमपी, एमएलए की सुरक्षा के लिए नियुक्त है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आज की काउसिलिंग में शामिल हुए करीब एक दर्जन जवानों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने कहा कि सिपाही व हवलदार पुलिस परिवार का अविभाज्य महत्वपूर्ण अंग है, जिनके हर दुख-सुख को पुलिस विभाग संजीदगी पूर्वक ले रहा है। उन्होंने कहा कि जवानों को चाहिए कि वे जिस भी अधिकारी के पास नियुक्त है, उनके साथ शिष्टता पूर्ण व्यववार करते हुए तनाव रहित कर्तव्यपालना करें। किसी भी स्थिति में गुस्सा आना पुलिस कर्मचारी के लिए पीड़ादायक सिद्ध होता है। इसीलिए हमेशा उच्च मनोबल के साथ अपने कर्तव्य की पालना करें। यदि उन्हें किसी भी प्रकार की पारिवारिक दिक्कत या अन्य किसी भी वजह से तनाव है, तो वे किसी भी समय सेना लिपिक सहायक उपनिरिक्षक स्तूरी लाल से मिलकर तुरंत छुट्टी प्राप्त कर सकते है।
विज्ञापन

फिर भी यदि उन्हे किसी प्रकार की दिक्कत महसूस हो रही है, तो वे पुलिस अधीक्षक से मिल सकते हैं। जिनकी दिक्कत का तुरंत निवारण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें