फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एस्मा व लाठीचार्ज के विरोध में बहुउद्देशीय कर्मचारियों ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
एस्मा व लाठीचार्ज के विरोध में बहुउद्देशीय कर्मचारियों ने जताया रोष
विज्ञापन

फोटो नंबर-11
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दस सितंबर में एस्मा के दौरान कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शहर में सरकार के खिलाफ रोष जताया। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर स्वास्थ्य कर्मचारियों का 17वें दिन भी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान जोगिंद्र सिंह ने की। मंच संचालन रणदीप शर्मा ने किया। जिला प्रधान जोगिंदर सिंह व राज्य उपमहासचिव सुरेश उचाना ने बताया कि सरकार चुनावी वादे भूल कर कर्मचारियों की जायज मांगे मानने की बजाय दमनकारी नीति अपना रही है जिसका बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा विरोध करती है। प्रेस प्रवक्ता श्रवण करोड़ा ने बताया कि बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों पर लाठीचार्ज करने और कर्मचारियों पर एस्मा के तहत मुकदमा दर्ज करवाने के विरोध में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के नेतृत्व में दमन विरोधी दिवस मनाया गया। प्रदर्शन में अन्य विभागीय कर्मचारीय संघ ने भी प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया। इस अवसर पर प्रधान जोगिंद्र सिंह, उपमहासचिव सुरेश उचाना व अन्य बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें