फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी पकडने गई बिजली विभाग की टीम व ग्रामीणों में झड़प

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी पकड़ने गई बिजली निगम की टीम और ग्रामीणों में झड़प
विज्ञापन

महिलाओं से हाथापाई करने और कपड़े फाड़ने के आरोप
बिजली कर्मियों ने आरोप बताए झूठे, कहा-उनके साथ हुई है मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। गांव रिवाड़ जागीर में चोरी पकड़ने गई बिजली निगम की टीम व ग्रामीणों में झड़प हो गई। आरोप है कि घर के पुरुष सदस्यों की गैरहाजिरी में बिजली कर्मी एक घर में घुसे और महिलाओं के साथ मारपीट की। उनके कपड़े फाड़ दिए। दूसरी ओर बिजली विभाग ने आरोपों को झूठा बताते हुए कहा है कि चोरी पकड़ी जाती देख गांव वालों ने उन्हें बंधक बना लिया तथा उनके साथ हाथापाई की। वे जैसे तैसे जान बचाकर गांव से भाग पाए। बहरहाल मामला थाना चीका में पहुंचा हुआ है और पुलिस की एक टीम गांव में चली गई है। थाना प्रभारी अजीत सिंह ने कहा कि प्रारंभिक जांच में जो भी बात सामने आएगी उसके आधार पर मामला दर्ज कर दिया जाएगा।
बिजली निगम के एसडीओ राहुल वर्मा ने बताया कि उनकी एक थेफ्ट डिटेक्शन टीम जिसमें तीन जेई, एक फोरमेन, एक लाइनमैन व पुलिस विभाग का एक कर्मचारी शामिल था, शनिवार को गांव रिवाड़ जागीर गई थी। एसडीओ ने बताया कि टीम ने पांच घरों में सीधी कुंडी लगी देख ली तथा उनके मीटर उखाड़कर एलएलवन काट दी थी। एसडीओ के अनुसार जिन घरों की बिजली चोरी पकड़ी गई थी उन्होंने आसपास के लोगों को बुला लिया तथा उनको उकसाकर विभाग की टीम से बदसलूकी करने लगे। एसडीओ वर्मा ने आरोप लगाया कि ग्रामीणों ने बिजली कर्मियों को एक जगह पर बंधक बना लिया तथा उनके साथ हाथापाई भी की। उखाड़े गए पांच मीटरों में से चार छीन लिए। भागते भागते कर्मचारी एक मीटर को जैसे तैसे बचा पाए। ग्रामीणों ने एलएलवन वाली कापी भी छीनने की कोशिश की मगर कर्मचारी तब तक गाड़ियां भगा पाने में सफल हो गए।
विज्ञापन


सारा कसूर बिजली कर्मियों का : सरपंच
गांव के सरपंच प्रतिनिधि महावीर सिंह ने आरोप लगाया कि बिजली कर्मी जानबूझकर उस समय छापामारी करते हैं, जब कोई पुरुष घर पर न हो। उन्होंने कहा कि इस मामले में भी सारा कसूर बिजली कर्मियों का है। उन्होंने महिलाओं के साथ धक्कामुक्की की और उनके कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन

---
गांव रिवाड़ जागीर में बिजली कर्मियों के साथ झड़प को लेकर दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें आई हैं। जांच की जा रही है। आरोपों में जो भी सत्यता मिली उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-अजीत राय, एसएचओ चीका

फोटो संख्या-80
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें