‘पुलिस के डर से नहीं, अपनी सुरक्षा के लिए करें हेलमेट का प्रयोग’
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सेफ ड्राइविंग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अमर उजाला द्वारा चलाई गई मुहिम के तहत वीरवार को आरकेएसडी संध्याकालीन सत्र में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को हेलमेट के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। इस मौके पर कॉलेज के प्रिंसिपल हरिंद्र गुप्ता ने विद्यार्थियों को हेलमेट डालने व उसके प्रति लोगों को जागरूक करने की शपथ भी दिलवाई।
प्रिंसिपल ने कहा कि हेलमेट दुघर्टना के समय जीवन बचाने में एक अहम कड़ी है। अक्सर देखा जाता है बाइक सवार ड्राइविंग के समय केवल पुलिस से बचने के हेलमेट का प्रयोग करते हैं। लेकिन हमें ऐसा नहीं समझना चाहिए। यदि हम हेलमेट को अपनी सुरक्षा कवच समझ इसे पहने तो 70 से 80 प्रतिशत तक दुघर्टनाओं में मौतें कम होने की संभावना रहेगी।
छात्रा अंजली ने कहा कि सुरक्षा के लिए हेलमेट पहना जरूरी है। यदि हम स्वस्थ रहेंगे तो किसी भी कार्य को आसानी से कर सेकेंगे। दुघर्टना होने के बाद सबसे अधिक चोट सिर पर लगती है। जिस कारण हमें इसे पहनना जरूरी समझना चाहिए।
छात्रा वृंदा गार ने कहा कि यदि हम ड्राइविंग के समय हेलमेट पहनेंगे तो सुरक्षित रहेंगे। हम खुद जागरूक होंगे तो ही अन्य लोगों को इसके प्रति जागरूक कर सकेंगे।
छात्र नीरज ने कहा कि लोकल स्थानों पर हम हेलमेट पहनना उचित नहीं समझते है। जबकि हमेें यह सोच नहीं रखनी चाहिए। बाइक पर चाहे एक किलोमीटर तक जाना हो, तब भी हमे हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए।
अंत में प्रिंसिपल ने सभी विद्यार्थियों को हेलमेट पहनने और इसके प्रति लोगों को जागरूक करने की शपथ भी दिलवाई गई। इस मौके पर प्रो मनोज बंसल, केशव, लोकेश, बलविंद्र, महक, रुबी, ममता, अतुल, प्रिया सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।
- दुघर्टना में सबसे अधिक सबसे अधिक सिर पर लगती है चोट, इसलिए हेलमेट जरुरी
- आरकेएसडी कॉलेज में विद्यार्थियों दिलाई हेलमेट पहनने की शपथ
फोटो नंबर-30 से 33