अपमान जनक शब्दों का प्रयोग किए जाने के विरोध में किया प्रदर्शन
सीवन। फिल्मी अभिनेता सलमान खान व अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपनी नई फिल्म के प्रमोशन के समय दिए इंटरव्यू में बाल्मीकि समाज के लिए अपमान जनक शब्दों का प्रयोग किए जाने के विरोध सीवन के बाल्मीकि समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। एक जलूस निकाल कर नाराजगी का इजहार करते हुए बाल्मीकि समाज के लोगों ने कहा कि अभिनेता और अभिनेत्री को समाज के प्रति इस प्रकार की टिप्पणी करने का हक नहीं था। वह अपने शब्द वापिस लें व समाज से माफी मांगे। नारेबाजी करते हुए सलमान खान का पुतला फूंका गया। इस अवसर पर दीपक मलिक, आशु मलिक, सुनील मलिक, जसबीर मलिक, संजय मलिक, निन्दू मलिक, अनुज सहौता, सन्नी चौहान, राहुल वैद्य, राजिन्द्र काका चौहान, दीपक, राजेश, विक्की, साहिल व अन्य युवा मौजूद रहे।
फोटो नंबर-15