फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर हुआ आरकरएसडी कॉलेज के कॉलेजियम के चुनाव की तारीख का ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज प्रबंधक समिति के कॉलेजियम के चुनाव के लिए अब दोबारा से शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आगामी 14 जनवरी को चुनाव की तिथि निर्धारित की गई है।
विदित रहे कि पूर्व में 24 दिसंबर को यह चुनाव होना था। लेकिन एक सदस्य ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर उनकी दावे व आपत्तियों को सुनने की मांग की थी। यह सुनवाई प्रक्रिया अब समाप्त हो गई है। जिस पर चुनाव के लिए नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। प्रदेश भर में संस्था से जुड़े लोग पिछले तीन साल से संस्था में चुनाव की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

कैथल के तहसीलदार कम राष्ट्रीय विद्या समिति के रिटर्निंग अधिकारी रविंद्र मलिक ने बताया कि समिति की गवर्निंग बॉडी का 14 जनवरी 2018 को होगा। इसके लिए नामांकन पत्र 7 से 8 जनवरी तक भरे जाएंगे। दोबारा निर्धारित किए गए चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 7 व 8 जनवरी 2018 को सुबह 10 बजे से सायं 3 बजकर 30 मिनट तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 9 जनवरी को सुबह साढ़े 11 बजे होगी तथा 10 जनवरी 2018 को सुबह 10 बजे से सायं साढ़े 3 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन सायं साढ़े 3 बजे के बाद चुनाव चिन्ह जारी किए जाएंगे तथा चुनाव के लिए 12 जनवरी 2018 को सायं साढ़े 4 बजे तक चुनाव प्रसार किया जा सकेगा। आरकेएसडी कॉलेज में 14 जनवरी को सुबह 9 बजे से सायं साढ़े 4 बजे तक निर्धारित मतदान केंद्रों पर मतदान होगा तथा इसी दिन सायं 5 बजे मतों की गिनती के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

चुनाव के लिए आरकेएसडी कॉलेज के प्राचार्य कक्ष में स्थापित रिटर्निंग अधिकारी से 6 जनवरी से 8 जनवरी तक सुबह 10 बजे से साढ़े 3 बजे तक नामांकन फार्म प्राप्त किए जा सकते हैं। मतदान के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राईविंग लाईसैंस, पैन नंबर, आधार कार्ड, केंद्र या राज्य सरकार द्वारा जारी सेवा पहचान पत्र, बैंक/डाकघर की शाखा प्रबंधक/पोस्ट मास्टर द्वारा सत्यापित फोटोयुक्त अकांउट पासबुक तथा फोटोयुक्त पेंशन भुगतान आदेश दस्तावेज मान्य होंगे।

्रथम पृष्ठ के लिए शहर की रुचि का महत्वपूर्ण समाचार...
फिर हुआ आरकेएसडी कॉलेज के कॉलेजियम के चुनाव की तारीख का ऐलान
अब 14 जनवरी को होगा चुनाव
हाईकोर्ट के आदेशों के बाद हो गया था स्थगित
12 दावे व आपत्तियों का किया निपटारा, 9 को लिया जा सकेगा नाम वापिस
तहसीलदार कैथल की ओर से चुनावी शैड्यूल जारी
फोटो संख्या-11 व 12
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें