फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावती फिल्म के विरोध प्रदर्शन के लिए रवाना हुए क्षत्रिय समाज के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पद्मावती फिल्म के विरोध प्रदर्शन के लिए रवाना हुए क्षत्रिय समाज के लोग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। अखिल भारतीय क्षत्रिय युवा सभा के क्षत्रिय समाज के लोग दिल्ली के लाल कटोरा स्टेडियम में प्रदर्शन करने के लिए रवाना हुए। युवा प्रधान प्रमोद राणा ने बताया कि राजौंद से सैकड़ों युवा फिल्म पद्मावती के विरोध के लिए दिल्ली गए। उन्होंने बताया कि संजय लीला भसाली द्वारा बनाई गई फिल्म पद्मावती में इतिहास के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की गई है वह हम कतई भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। फिल्म पद्मावती में हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में जो भी तथ्य सही नही है उसको हटाया जाए आगे भी अगर किसी फिल्म निर्माता ने एतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ की तो उन्हें किसी हालत में बक्शा नही जाएगा। इस दौरान युवा दीपक राणा, साहिल राणा, गौरव राणा, कमल राणा, मोहित, सेठी, अजय, दिनेश, सुरेंद्र, कुलदीप फौजी, रविंद्र राणा, मोक्कम राणा, कुशल पाल, सतबीर राणा, बलिंद्र न बरदार सहित कई युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन


पद्मावती फिल्म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की
राजौंद। भाजपा युवा मोर्चा राजौद मंडल अध्यक्ष नीरज रोहेड़ा ने कहा की संजय लीला भसाली द्वारा बनाई गई पद्मावती फिल्म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की गई है। महारानी पदमावती ने अपने साथियों के साथ आग में कूदकर जौहर किया था पर हिन्दूतव की आन पर दाग नहीं लगने दिया। आज तक इतना बड़ा बलिदान किसी ने नहीं दिया। तभी से महारानी को क्षत्रिय समाज एक देवी के रूप में पुजते है ओर संजय लीला भंसाली इस देवी के चरित्र को गलत ढंग से पेश करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई गई फिल्म में गलत दृश्य नहीं हटाया गया तो युवा मोर्चा सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होगा। उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई तो कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस दौरान युवा जिला महामंत्री सुखदेव प्यौदा, छतर पाल महामंत्री कमल, राणा राजौद, रोहित राणा, सचिन राणा, शेखर, राघव, दीपक, मनीष राणा, गौरव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो नंबर- 38
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें