फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली ना मिलने के विरोध में सड़क पर उतरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली के लिए सड़क पर उतरे लोग, जाम लगाया
विज्ञापन

अमर उजाल ब्यूरो
कैथल। बिजली विभाग द्वारा तार बदलने और रात को बिजली आपूर्ति ठप होने से गुस्साए पट्टी अफ्गान के लोगों ने शुक्रवार शाम कैथल-पटियाला मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
गांव के लोगों ने बताया कि उनके गांव में पहले ही बिजली की मीटर बाहर लगाए जा चुके हैं। अब बिजली कर्मचारी तार बदलकर उनके स्थान पर केबल डाल रहे हैं। इसके लिए कर्मचारियों ने बिजली के तार तो हटा दिए, लेकिन न तो केबल लगाई और न ही बिजली आपूर्ति चालू की है। जिस कारण ग्रामीण परेशान हैं। हाल यह है कि, वीरवार रात को भी बिजली सप्लाई चालू नहीं की गई। इस पर ग्रामीणों ने अगले दिन शाम करीब 5.30 बजे कैथल-पटियाला मार्ग पर जाम लगा दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम की सूचना मिलते ही सिटी एसएचओ और बिजली निगम के एसडीओ सोमवीर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। कुछ देर बाद डीएसपी तरूण सैनी भी लोगों के बीच पहुंचे और उन्हें समझाया। बाद में ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम के एक्सईएन एमसी धीमान ने बताया कि 3-4 माह पहले ही यहां पर केबल डाली जानी थी, लेकिन ग्रामीण काम को टालते रहे। यहां पर बिजली चोरी की संभावना को देखते हुए सिल्वर की तारों को बदलकर केबल डाली जा रही थी, ताकि चोरी की संभावना ही खत्म हो जाए। यहां पर लेबर ने सिल्वर की तारों को हटा दिया था और सुबह 10-11 बजे ही केबल डालने का काम किया जा रहा था, लेकिन कुछ ग्रामीणों ने केबल डालने से रोक दिया और उनसे झगड़ने लगे, जिस कारण लेबर ने काम बंद कर दिया था।एसएचओ सिटी रमेश चंद ने बताया कि ग्रामीणों ने बिजली तारें बदलने एवं लाइट नहीं आने के कारण जाम लगाया था। ग्रामीणों को समझाया गया है। मौके पर डीएसपी तरुण सैनी एवं बिजली निगम के अधिकारी भी पहुंचे हैं। पट्टी अफगान की लाइट सुबह चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें