फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ माह में संदिग्ध डेंगू व वायरल बुखार से 36 असामान्य मौतें, लोगों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ माह में संदिग्ध डेंगू और वायरल बुखार से 36 असामान्य मौतें, लोगों में दहशत
विज्ञापन


नसीब सैनी
कैथल। जिला मुख्यालय कैथल पूरी तरह से डेंगू व वायरल की चपेट में है। अकेले कैथल शहर में पिछले डेढ़ माह में डेंगू जैसे मिलते-जुलते लक्षणों वाले बुखार से 36 मौतें हो चुकी हैं। जिनमें 3 साल की बच्ची से लेकर 24-25 साल के नौजवान युवक तक शामिल हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग एक भी मामले में डेंगू से मौत की पुष्टि नहीं कर रहा है। कई लोग अभी भी चंडीगढ़ पीजीआई, करनाल व दूसरे शहरों में इलाज करवा रहे हैं। डेंगू जैसे ही वायरल बुखार के कारण कई घरों में दो-दो तीन-तीन मरीज हैं। लोगों की मांग है कि सरकार इस ओर ध्यान दे, ताकि कोई न कोई उपाय किया जा सके। अमर उजाला ने पिछले डेढ़ माह में हुई मौतों को लेकर शहर के सभी 31 पार्षदों व उनके प्रतिनिधियों से संपर्क किया। जानिए उनके वार्ड का हाल, उन्हीं की जुबानी।

वार्ड नंबर 1 में 11 मौतें : वार्ड नंबर 1 में डेंगू व वायरल बुखार का भयंकर प्रकोप है। सीएमओ व कमेटी में कई बार लिखित में मांग की जा चुकी है। अपने खर्च पर फोगिंग करवा रहे हैं। लोगों के बीच में हैं। इस वार्ड में बुखार के कारण 11 मौतें हो चुकी हैं। उन्हें डेंगू था या नहीं, यह तो नहीं पता, लेकिन ये सभी मौतें असामान्य हैं और बुखार के कारण हुई हैं। इनमें 22 साल की नीरू, 40 साल की रानी, 55 साल की विमल कौर, 25 साल का प्रदीप, 60 साल की शीला, 26 साल की राजबाला, 60 साल का गुरदयाल, 40 साल की सरोज, 20 साल के विद्यार्थी प्रदीप कुमार, 31 साल के गुलशन कुमार व 60 साल के मास्टर सुमेर चंद सहित एक अन्य व्यक्ति शामिल है। शिव कालोनी व अर्जुन नगर विशेष रूप से पीड़ित है।
विज्ञापन

दलबीर भान, पार्षद प्रतिनिधि, वार्ड नंबर 1

2. वार्ड नंबर 2 में 2 मरे : वार्ड नंबर 2 में बुखार से दो मौतें हुई हैं। दोनों बुजुर्ग थे। यहां कई लोगों को डेंगू व वायरल बुखार है। लोग इस बीमारी से काफी परेशान हैं।
विनोद सोनी, पार्षद

3. वार्ड नंबर 3 में दो मौतें हुई हैं। जिसमें नानकपुरी कालोनी निवासी 16 साल के किशोर के अलावा 25 वर्षीय गुलशन सिंह शामिल है। लोगों को काफी परेशानी है।
केसर सिंह, पार्षद प्रतिनिधि, वार्ड नंबर 3

4. वार्ड नंबर 4 में किसी की मौत तो नहीं हुई है। लेकिन काफी लोग बीमार हैं। इस ओर ध्यान दिया जाना चाहिए। संजय कुमार, पार्षद प्रतिनिधि

5. वार्ड नंबर 5 में डेंगू से किसी की मौत तो नहीं हुई। दो सामान्य मौतें जरूर हुई हैं। लेकिन वार्ड में काफी लोगों को बुखार है। लोग इस सीजन में काफी परेशान हुए।
संजय भौरिया, पार्षद 66. वार्ड नंबर 6 में किसी की डेंगू से मौत नहीं हुई। लेकिन वायरल बुखार काफी फैला हुआ है। खुद मैं डेंगू जैसे बुखार से पीड़ित हूं। इस बार सीजन में लोग काफी परेशान हैं।
कुलदीप सिंह, पार्षद
7. वार्ड नंबर 7 में डेंगू से किसी की मौत तो नहीं हुई। लेकिन फोगिंग की आवश्यकता है। लोगों को काफी समस्याएं हैं।
वरुण मित्तल, पार्षद प्रतिनिधि
8. भगवान का शुक्रगुजार हूं कि डेंगू से वार्ड में कोई मौत नहीं हुई। लेकिन लोग बीमार काफी हैं। विभाग द्वारा फोगिंग भी करवाई गई है। बुखार काफी फैला हुआ है।
राकेश सरदाना, पार्षद
9. वार्ड नंबर 9 में लोग डेंगू व वायरल बुखार से पीड़ित हैं। बुखार के कारण इस वार्ड में एक 50 साल के, एक 70 साल व एक 55 साल के व्यक्ति की मौत हुई है। यहां काफी लोगों को डेंगू व वायरल बुखार है।
बबिता मित्तल, पार्षद वार्ड नंबर 9

10. वार्ड नंबर 10 में एक 55 वर्षीय व्यक्ति की बुखार के कारण मौत हुई है। काफी लोग डेंगू व वायरल बुखार से पीड़ित हैं।
भीमसैन अग्रवाल, पार्षद प्रतिनिधि

11. वार्ड नंबर 11 में ऊपरवाले की मेहरबानी से किसी की मौत तो नहीं हुई। लेकिन लोग बीमार काफी हैं। कई घरों में कई-कई मरीज हैं। इस बार ना जाने क्या कारण है बुखार काफी फैल गया है।
हरजिंद्र सिंह, पार्षद

12. यहां वार्ड में कई लोग बीमार हैं। डेंगू जैसे बुखार से मिलते-जुलते लक्ष्ण हैं। एक पूर्व पुलिस कर्मचारी सत्यनारायाण बुखार होने पर अस्पताल में भर्ती हुए थे। वे खुद चलकर अस्पताल गए थे। उनकी अचानक बुखार से मौत हो गई। डेंगू से मौत की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन लोग काफी परेशान हैं।
बलजीत सिंह, पार्षद प्रतिनिधि

13. वार्ड नंबर 13 में स्थिति ज्यादा खराब नहीं है। यहां किसी की मौत भी नहीं हुई।
गौरव ढुल, पार्षद

14. इस वार्ड में बुखार से एक 25 वर्षीय नौजवान लैब टेक्रीशियन की मौत हुई है। एक अन्य 65 साल के व्यक्ति की मौत हुई है। उन्हें डेंगू जैसे लक्ष्ण थे। लेकिन डेंगू की पुष्टि नहीं हो पाई। वार्ड में कई लोग डेंगू व वायरल बुखार की चपेट में हैं।
विनोद शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि

15. वार्ड में दो की मौत बुखार के कारण हुई है। जिसमें नेहरु गार्डन कालोनी निवासी 38 वर्षीय नौजवान व्यक्ति व अशोका गार्डन कालोनी में एक 62 साल के व्यक्ति की मौत हुई है। काफी लोग बीमार हैं। उन्हें डेंगू जैसे लक्ष्ण बताए गए हैं।
शमशेर फौजी, पार्षद प्रतिनिधि

16. वार्ड में बीमारी तो काफी फैली हुई है। लोग परेशान हैं। लेकिन किसी की मौत की सूचना अभी तक नहीं मिली है।
पार्षद प्रतिनिधि सुरेश कश्यप

17. डेंगू से शिव कालोनी में एक 30 साल व एक 50 साल के और बलराज नगर में 35 साल के व्यक्ति की मौत हुई है। यहां काफी डेंगू फैला हुआ है। लोग परेशान हैं।
वेदप्रकाश, पार्षद

18. वार्ड में 2 मौतें बुखार से होने की जानकारी मिली है। जिसमें एक 65 साल व एक 62 साल की महिला बताई गई है। लेकिन पुष्टि नहीं हो पाई।

19. वार्ड में किसी की डेंगू से मौत नहीं हुई है।
प्रवीण कुमार, पार्षद

20. यहां तीन लोगों की मौत हुई है। उनकी मौत का कारण बुखार नहीं था। उन्हें कुछ ओर समस्या थी। डेंगू के कारण कोई मौत नहीं हुई है। लेकिन लोग बीमार काफी हैं।
नरेश कुमार, पार्षद

21. वार्ड नंबर 21 में डेंगू या बुखार से अभी तक किसी की मौत तो नहीं हुई। लेकिन मॉडल टाउन सहित कई बस्तियों में यह काफी फैला हुआ है।
नरेश कुमार, पार्षद

22. वार्ड में काफी लोगों को वायरल बुखार है। राजीव नगर, रैली गोदाम सहित कई कालोनियों में लोग इसकी चपेट में हैं। किसी की मौत की सूचना अभी तक नहीं है।
ज्योति सैनी, पार्षद

23. वार्ड नंबर 23 में किसी की डेंगू से मौत की सूचना नहीं हैं। यहां बीमार तो काफी लोग हैं।
गोबिंद सैनी, पार्षद

24. इस वार्ड में डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है।
महेंद्र कुमार थरेजा, पार्षद

25. वार्ड नंबर 25 में लोग काफी बीमार हैं। लेकिन किसी की मौत की सूचना नहीं हैं।
कार्यकारी चेयरमैन एवं पार्षद डा. पवन थरेजा

26. वार्ड नंबर 26 में यह काफी फैला हुआ है। पार्षद प्रतिनिधि एडवोकेट धर्मबीर भोला को भी बुखार है। अभी तक किसी की मौत की सूचना नहीं हैं। लेकिन काफी लोग बीमार हैं।
संतोष देवी, पार्षद

27. इस वार्ड में एक लडक़ी की मौत की सूचना मिली है। लेकिन यह पुष्टि नहीं हो पाई कि उसे डेंगू था या नहीं। इसके अलावा वायरल बुखार की चपेट में काफी हैं।
हरीश कुमार, पार्षद प्रतिनिधि

28. वार्ड नंबर 28 में काफी फोगिंग करवाई गई है। लोग वायरल बुखार व डेंगू की चपेट में हैं।
मोहन लाल शर्मा, पार्षद

29. इस वार्ड में डेंगू व वायरल बुखार का भयंकर प्रकोप है। यहां अभी तक 5 लोगों की इस सीजन में मौत हो चुकी है। जिसमें एक 3 साल की बच्ची, एक 45 साल, एक 55 साल, एक 50 साल व एक अन्य व्यक्ति की मौत हुई है। इस वार्ड के 23 साल के अशोक कुमार पीजीआई चंडीगढ़ में कौमा में हैं। उनके दिमाग में बुखार चला गया है। इसके अलावा एक अध्यापक फोर्टिज में हैं। पूर्व मंत्री रणदीप सुरजेवाला के निर्देश पर स्वयं के खर्च पर पूरे शहर में विशेष रुप से गरीब व जरूरतमंद बस्तियों में फोगिंग करवाई जा रही है। ताकि कुछ हद तक इस महामारी पर अंकुश लगाया जा सके।
वीरेंद्र बिल्लू, पार्षद

30. इस वार्ड में किसी की मौत तो नहीं हुई है। लेकिन मैं खुद एक सप्ताह से अस्पताल में दाखिल हूं। मुझे खुद बुखार है। लोग काफी बीमार हैं।
आशा रानी, पार्षद

31. इस वार्ड में लोग वायरल बुखार की चपेट में हैं। इससे बचाव के लिए सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से जागरूकता अभियान भी चलाया है। फोगिंग भी करवाई जा रही है। लेकिन इस बार कुछ ज्यादा ही बीमारी है। लोगों को काफी परेशानी है।
यशपाल प्रजापति पार्षद एवं पूर्व चेयरमैन नगर परिषद कैथल।

6 पार्षद संदिग्ध डेंगू की चपेट में : 31 में से छह पार्षद भी संदिग्ध डेंगू की चपेट में हैं। इनमें आशा रानी, कुलदीप सैनी, डा. पवन थरेजा, मोहन लाल शर्मा, केसर दास, दीपक शर्मा को भी संदिग्ध डेंगू हो चुका है।

स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में 140 लोगों को डेंगू : स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में अभी तक 140 लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू से किसी की मौत की पुष्टि विभाग अभी तक नहीं कर रहा है। विभाग का कहना है कि डेंगू की बजाए वायरल बुखार ज्यादा है। 50 हजार प्लेटलेट्स तक कोई परेशानी नहीं है। डेंगू की पुष्टि के लिए लोग सिविल अस्पताल पहुंच कर एलीजा टेस्ट करवाएं। सरकारी तौर पर ही डेंगू की पुष्टि हो सकती है।

विशेष सर्वे की जरूरत, ताकि हालात सामने आएं : कैमिस्ट एसोसिएशन के चेयरमैन धर्मबीर कैमिस्ट ने कहा कि पूरा शहर डेंगू व वायरल बुखार की चपेट में है। पूरे शहर का डोर टू डोर सर्वे करवाया जाए। ताकि हालात सामने आ सकें। साल दर साल बढ़ती जा रही इस बीमारी की रोकथाम के लिए विशेष उपाय होने चाहिए।
विज्ञापन


जैसा की पार्षदों व पार्षद प्रतिनिधियों ने बताया।

प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पहले भी निर्देश दिए गए हैं। अब सीएमओ सहित संबंधित विभागों की बैठक बुलाई जाएगी। स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
डीसी, सुनीता वर्मा

वार्ड नंबर संख्या
1 11
2. 2
3. 2
4. 0
5. 0
6. 0
7. 0
8. 0
9. 3
10. 1
11. 0
12. 1
13. 0
14. 2
15. 2
16. 0
17. 4
18. 2
19. 0
20. 0
21. 0
22. 0
23. 0
24. 0
25. 0
26. 0
27. 1
28. 0
29. 5
30. 0
31. 0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें