फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बाल भवन में दो दिवसीय जोनल स्तरीय बाल उत्सव का रंगारंग शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
जोनल स्तरीय बाल उत्सव का रंगारंग शुभारंभ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। बाल भवन में जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से दो दिवसीय जोनल स्तरीय बाल उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ डीसी सुनीता वर्मा ने किया। इस प्रतियोगिता में कैथल के अतिरिक्त हिसार, सिरसा एवं फतेहाबाद जिलों के बच्चे भी भाग ले रहे हैं। इसके बाद डीसी ने बाल भवन परिसर में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी शुभारंभ किया तथा सभी 9 प्रतिभागी टीमों के एक राउंड का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे जोनल स्तरीय बाल उत्सव प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। जोनल स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे राज्य स्तरीय बाल उत्सव प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। जिला कैथल में प्रथम बार जोनल स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने जोनल स्तरीय बाल उत्सव प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

नगराधीश एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष सुशील कुमार ने कार्यक्रम के मुख्यातिथि तथा उपस्थितगण का अभिनंदन किया। इस अवसर पर दर्शन अकादमी के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद बाल भवन के कनिष्क एवं कृतेश ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया। दी माईल स्टोन पब्लिक स्कूल की वैष्णवी आहूजा ने एकल नृत्य तथा इसी विद्यालय के विद्यार्थियों ने समूह गान से हरियाणा की प्राचीन समृद्ध संस्कृति की झलक बिखेरी, जिस पर सभी दर्शक तालियां बजाने पर विवश नजर आए। इस अवसर पर जिला बाल कल्याण अधिकारी बलबीर चौहान, कार्यक्रम अधिकारी मलकियत सिंह, परिषद के लाईफ टाईम सदस्यों में डा. जे आर बंसल, सूबेदार राम सिंह, सुभाष बड़सिकरी सहित सभी प्रतिभागी टीमों के प्रभारी तथा निर्णायक मंडल में विशाल, राजबीर, लव शर्मा व विशाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



फोटो नंबर- 1,2, 3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें