फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के कारण पूंडरी में एक मकान की छत गिरी बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के कारण छत गिरी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। बारिश के कारण वार्ड नंबर- 8 स्थित खटीक मोहल्ले में रहने वाले सोनू पुत्र जोगी राम के मकान की छत शुक्रवार को अचानक गिर गई। बचाव यह रहा कि जिस समय छत गिरी उस परिवार के सदस्य उस मकान के बाहर पड़ौस में बैठे हुए थे। घर में रखे हुए समान का काफी नुकसान हुआ। सोनू ने बताया कि घटना के कुछ देर पहले कमरे के अंदर बच्चे खेल रहे थे। कमरे की छत कड़ियों से बनी हुई थी। वह मजदूरी का कार्य करने वाला है। जिससे परिवार का पोषण ही मुश्किल से चलता है। मकान की छत बनाने के लिए उसके पास इतने पैसे भी नहीं है। जिसकी वजह से अब वह खुले में बैठने पर मजबूर है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से गुहार लगाई कि उसे कुछ आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। जिससे वह मकान की छत डलवा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें