फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बाद एटीएम मशीनों में डला कैश, लोगों को मिली बड़ी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन बाद एटीएम में डला कैश, लोगों को मिली बड़ी राहत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पिछले चार दिनों से खाली पड़े जिले के करीब 155 एटीएम में मंगलवार को कैश डाल दिया गया। कैश डलने के बाद लोगों का भीड़ पैसे निकलवाने के लिए एटीएम की ओर दौड़ पड़ी। वीरवार को बाद एटीएम में जिला प्रशासन के आदेशों के बाद कोई पैसा नहीं डाला गया गया था। शुक्रवार, शनिवार, रविवार व सोमवार को जिलेभर के एटीएम खाली थे। मंगलवार को स्कूल कॉलेज के खुलने के साथ ही एटीएम में भी कैश डाल दिया गया। जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। पिछले चार दिनों से शहरवासी बैंकों के एटीएम पर चक्कर काट-काट कर थक चुके थे। लेकिन कैश नहीं मिल रहा था।
शहर वासी विनोद कुमार, संजीव शर्मा, धर्मबीर कश्यप, मनोज कुमार, जसवंत सिंह ने बताया कि उनको पिछले चार दिनों से पैसों की आवश्यकता थी। बैंक बंद होने व एटीएम में पैसे न होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने पड़ौसियों से पैसे उधार लेकर काम चलाना पड़ा है। मंगलवार को पैसे आने के बाद काफी बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीड बैंक मैनेजर आरके कटारिया ने बताया कि मंगलवार को शहर के एटीएम में पैसे डाले गए हैं। प्रशासन के आदेशों के अनुसार कुछ दिन तक एटीएम में पैसे नहीं डाले गए थे। मंगलवार को एटीएम में पैसे डाल दिए गए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें