फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी की अध्यक्षता में जिला खेल परिषद का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी की अध्यक्षता में जिला खेल परिषद का गठन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डीसी सुनीता वर्मा ने जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि वे जिला खेल परिषद में शामिल करने वाले विभिन्न संगठनों तथा उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले व्यक्तियों के नाम तय करें। सरकार द्वारा हरियाणा खेल परिषद अधिनियम 2016 की धारा 9 के तहत कैथल जिला खेल परिषद का गठन किया गया है।
विज्ञापन

सुनीता वर्मा जिला खेल परिषद के गठन के संदर्भ में लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि सरकार की तीन वर्ष की अवधि के लिए जिला स्तर पर खेल परिषद का गठन किया जाता है। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार डीसी की अध्यक्षता में जिला खेल परिषद का गठन किया गया है। इस परिषद में उपाधीक्षक, जिला परिषद के प्रधान, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता / कार्यकारी अभियंता, जगदीशपुरा स्थित डा.भीम राव अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रिंसिपल, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी, सिविल सर्जन, महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी को इस परिषद का सचिव बनाया गया है। डीसी ने खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि वे जिला खेल परिषद में शामिल किए जाने वाले अन्य गैर सरकारी सदस्यों की सूची नगराधीश से विचार-विमर्श के बाद तैयार करें। इस मौके पर डीएसपी तरूण कुमार, सिविल सर्जन डा. अशोक चौधरी, कबड्डी कोच जसवंत सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें