फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 रुपये में मिला जरूरतमंदों का भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
10 रुपये में मिला जरूरतमंदों का भोजन
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। रोटरी क्लब कैथल द्वारा क्लब के नए प्रधान नीरज गर्ग की अध्यक्षता में एक नए प्रोजेक्ट रोटरी अन्नपूर्णा की शुरुआत की गयी। जिसके तहत दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक लोगों को 10 रुपये में भोजन दिया जाएगा। नगर परिषद के चेयरमैन यशपाल प्रजापति ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। क्लब के प्रवक्ता सुनील जिंदल ने बताया कि क्लब हर रोज दोपहर को 12 बजे से 2 बजे तक जरूरतमंदों को केवल 10 रुपये में खाना खिलाएगा। इसी कड़ी में शनिवार को 250 लोगों का खाना खिलाया गया।
विज्ञापन

पहली थाली देकर इस शुभ कार्य की शुरुआत यशपाल प्रजापति ने की। चेयरमैन ने कहा कि 10 रुपये की मामूली कीमत पर यदि भरपेट भोजन मिल जाए तो यह एक बड़ी पहल है। जिसका सभी को सहयोग करना चाहिए। प्रोजेक्ट के चेयरमैन केशोपाल गर्ग और रजनीश गर्ग ने सभी सदस्यों के सहयोग से इस कार्य को शुरू करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। इस मौके पर डीएल मनचंदा, प्रवीन चौधरी, राजेश गोयल, विजय अग्रवाल, विजय गोयल, सुनील जिंदल, योगेश गोयल, प्रवीण जैन, राहुल खुरानिया, रामकुमार बंसल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें