फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीआई कैथल स्टार ने 16 अवार्ड जीत कर रचा इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन
जेसीआई कैथल स्टार ने 16 अवार्ड जीत कर रचा इतिहास
विज्ञापन


कैथल। जेसीआई इंडिया जोन-1 की मिड कान्फ्रैंस घरौंडा में आयोजित की गई। जिसमें जोन-1 के जोन प्रधान जेसी दीदारजीत सिंह लोटे, पूर्व जोन प्रधान जितेंदर मान व विभिन्न क्षेत्रो के उप-प्रधान जेसी विनोद कंसल, जेसी संजीव पूंडीर, जेसी सुमित गोयल, जेसी राजीव अग्रवाल, जेसी गुरकिरपाल, जोन डायरेक्टर जेसी उमेश गोयल सहित अन्य जोन-1 के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस आयोजन में जेसीआई इंडिया जोन-1 से संबंधित हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, दिल्ली, चंडीगढ़ सहित विभिन्न स्थानों से जेसीआई संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में जेसीआई कैथल स्टार की उपलब्धियों के लिए उन्हें 16 आवार्ड प्रदान किए गए। जेसीआई कैथल स्टार के प्रधान वरुण जैन के नेतृत्व में टीम को अवार्ड प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम में जेसीआई इंडिया जोन-1 के प्रधान जेसी दीदारजीत सिंह लोटे व उप-प्रधान जेसी विनोद कंसल ने प्रधान वरुण जैन, जेसी उमेश गोयल व जेसी अमित गोयल को विभिन्न वर्गों में 16 आवार्ड प्रदान किये। उत्कृष्ट संस्था का पुरस्कार, व्यापार क्षेत्र में उत्कृष्ट अवार्ड, प्रबंधन क्षेत्र में उत्कृष्ट अवार्ड, जेजे विंग के लिए उत्कृष्ट पुरस्कार, महिला विंग के लिए उत्कृष्ट पुरस्कार, प्रोग्राम क्षेत्र में 3 विशेष मान्यता पुरस्कार, प्रशिक्षण क्षेत्र में 2 विशेष मान्यता पुरस्कार, जीएसटी संगोष्ठी के लिए विशेष मान्यता पुरस्कार, 4 प्रशंसा का प्रमाण पत्र आदि सम्मान संस्था को मिले। अवार्ड प्राप्त करने पर जेसीआई कैथल स्टार के प्रधान वरुण जैन ने खुशी जताते हुए जेसीआई इंडिया जोन के आए हुए सदस्यों का धन्यवाद किया और जेसीआई कैथल स्टार की टीम को भी बधाई दी। संस्था के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्य संरक्षक जेसी डॉ. रमन गोयल, संरक्षक जेसी रोहित खुरानिया, जेसी रवि सिंगल, जॉन डायरेक्टर जेसी सोहन गर्ग, जेसी उमेश गोयल ने जेसीआई कैथल स्टार की टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें