सड़क हादसों में 3 घायल
कैथल। तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
पहले मामले में ढांड निवासी अनिल ने बताया कि रावणहेड़ा निवासी राकेश कुमार ने उसकी बाइक को टक्कर दे मारी। जिस कारण उसे गंभीर चोटें आई हैं।
वहीं फतेहपुर जगाधरी निवासी मुकेश ने कलायत थाने में दी अपनी शिकायत में बताया कि अज्ञात ट्रक चालक ने तेजगति से चलाते हुए गांव पिंजूपुरा के पास उसे टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गया।
तीसरे मामले में अजरूदीन निवासी टीक ने पूंडरी पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि अज्ञात कार चालक ने अपनी गाड़ी को लापरवाही से चलाते हुए गांव टयौंठा के पास उसे टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने तीनों मामले दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।