विद्यार्थियों को तिरंगा देकर साइकिल रैली का शुभारंभ करती प्राचार्या अंजु तलवाड़। विज्ञप्ति
कैथल। जिला प्रशासन की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम की भावना मजबूत करने के लिए साइकिल रैली आयोजित की गई। रैली में शहर के तीन विद्यालयों के करीब 400 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल की एनएसएस शाखा के 100 विद्यार्थी शामिल रहे। रैली में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजु तलवाड़ ने हाथों में तिरंगा देकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की राष्ट्रीय अस्मिता, गौरव, एकता और स्वतंत्रता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्र के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। साइकिल रैली का शुभारंभ गुरु तेग बहादुर चौक से हुआ। इसके बाद रैली शहीद मदनलाल ढींगरा स्मारक, पिहोवा चौक, सर छोटूराम चौक, अंबाला रोड, विश्वकर्मा चौक, चीका-पटियाला रोड, खुराना बाईपास और भागीरथ चौक होते हुए महर्षि वाल्मीकि चौक पहुंची। यहां से रैली वापस गुरु तेग बहादुर चौक पर पहुंचकर संपन्न हुई। संवाद