फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रोजगार मेले में 40 युवाओं का चयन

Fri, 12 Sep 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। नेशनल हाईवे स्थित राजकीय आईटीआई में वीरवार को रोजगार मेले में 40 युवाओं का चयन किया गया। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद लगभग 110 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आयोजन में होंडा मोटरसाइकिल एवं स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मानेसर (गुरुग्राम) ने अप्रेंटिसशिप के तहत प्रतिभागियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए। कंपनी की टीम, संदीप कुमार और एचआर प्रबंधक मुकेश कुमार की अगुवाई में, अप्रेंटिसशिप से संबंधित सभी कार्यवाही पूरी की। मेले का प्रारूप प्राचार्य भूपेंद्र पाल ने तय किया था। कंपनी द्वारा अप्रेंटिस के लिए मासिक वेतन 18,061 रुपये निर्धारित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें