फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फोन हैक कर खाते से 40 हजार निकाले

Fri, 20 Jun 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। थाना शहर पुलिस ने एक युवक के मोबाइल फोन को हैक कर उसके खाते से करीब 40 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता संजय, निवासी हुडा कॉलोनी कैथल, ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को एचडीएफसी बैंक कर्मचारी बताते हुए कॉल की और किसी तकनीकी प्रक्रिया के बहाने उसका फोन हैक कर लिया। इसके बाद आरोपी ने मोबाइल के जरिए खाते से 39,785 रुपये ट्रांसफर कर लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

सीवन क्षेत्र में खेतों से तार ले गए चोर
कैथल। कस्बा सीवन क्षेत्र में चोरों ने किसानों के खेतों में लगी मोटरों से हजारों रुपये मूल्य के बिजली के तार चोरी कर लिए। इस घटना से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। सीवन निवासी किसान अमरेंद्र सिंह खारा ने बताया कि 17 जून की रात को अज्ञात चोरों ने उसके खेत और आसपास के किसानों के खेतों से करीब 450 फीट बिजली के तार काटकर चुरा लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें