कैथल। भूसला गांव में एक दुकान से चोर 40 हजार रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सलेमपुर निवासी मनोज कुमार ने चीका थाना में शिकायत दी कि चार अक्तूबर को रात के समय अज्ञात आरोपी उसके भाई की गांव भूसला स्थित राशन की दुकान में रखे गुल्लक से 40 हजार रुपये चोरी कर ले गए। जांच अधिकारी कृष्ण ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद